Home
Unlabelled
इछावर: एसपी चौहान पहुंचे सिंहपुर चेकपोस्ट, तैनात पुलिसकर्मियों से हुए रुबरु...

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर से 35 किलोमीटर दूर नसरुल्लागंज हाईवे पर स्थित सिंहपुर पुलिस चेकपोस्ट पर एसपी एसएस चौहान ने तैनात पुलिसकर्मियों का हौसला बड़ाते हुए उन्हें सतर्क रहने की भी सलाह दी।
09 अप्रैल गुरुवार को "कोरोनो" वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर एसएस चौहान नसरूल्लागंज क्षेत्र ग्राम सिंहपुर चेकिंग पांइट पहुंचे, उपस्थित बल एवं चौकीदारों को समझाईश दी साथ ही मॉक्स लगाकर एवं सेनेटाईजर हाथों में बार-बार लगाकर डियूटी करने की बात कही। एसपी चौहान ने कहा कि यह पूरा ड्यूटी काल "देशभक्ति-जनसेवा" पर आधारित है। हमे पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य को निभाना है। ग्रामीणों को भी आगाह करते रहें कि सतर्क रहें,लाकडाउन का पालन करें और भयभीत न हों।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक कविता डामोर,डीएसपी सोनू परमार, डीएसपी अर्चना अहीर, थाना प्रभारी नसरूल्लागंज निरीक्षक शिशिर दास, चौकी प्रभारी लाड़कुई चन्द्रशेखर डीगा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
Back To Top
Post A Comment: