बुधनी नगरपरिषद के मस्टरकर्मियों ने किया काम बंद,
एक सप्ताह का वेतन काटने से क्षुब्ध कर्मचारी,
कलेक्टर के हस्तक्षेप के पश्चात काम पर वापस लौटे कर्मचारी

योगेश राजपूत,बुधनी
एमपी मीडिया पाइंट
गुरुवार को नगर परिषद के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों द्वारा वेतन काटे जाने को लेकर काम बंद कर दिया गया। जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि सीएमओ उनका पिछले माह का 7 दिनों का वेतन काट रही हैं इस कारण हम कामबंद हड़ताल करने को मजबूर हैं। नगरपरिषद के सफाई कामगारों ने बताया कि हम पूरी निष्ठा के साथ प्रतिदिन ड्यूटी कर रहे हैं। एकतरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील बना हुआ है और दूसरी तरफ उन्हीं की बुधनी नगरपरिषद मे मस्टर कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। पूछने पर उन्होंने बताया कि पूर्व अनुविभागीय अधिकारी वरुण अवस्थी द्वारा मंजूरी पर दस्तखत नहीं किए जाने से यह समस्या आ रही है लेकिन इसमे हमारा क्या दोष है।
बाद मे सीएमओ ज्योति सुनहरे ने बताया कि कलेक्टर अजय गुप्ता ने हस्तक्षेप कर मामले को तुरंत समाप्त करवाया। पूरे माह का वेतन मिलने की बात पर कर्मचारी वापस काम पर लौट गए।अब काम सुचारु रुप से जारी है।

Post A Comment: