लकड़ी के अवैध स्टाकिस्टों, धंधेतियों ने वनकर्मियों के साथ किया अभद्र व्यवहार,

बिजली के तार से करंट लगाने की कोशिश,मामला इछावर रेंज के ग्राम चेनपुरा का

            देखिए अभद्रता का वीडियो 

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट   


जानकारी अनुसार दिनांक 04 अप्रैल शानिवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इछावर  थाना अंतर्गत ग्राम चैनपुरा में शंकरलाल पिता श्रीकिशन विश्वकर्मा के यहां पर अवैध रूप से सागौन की लकडियां रखी हुई है। सूचना प्राप्त होते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी इछावर के आदेश के द्वारा । वनकर्मीयों की टीम गठित की गई जिसके दल प्रभारी शिवराम पाण्डेय वनपाल के साथ दीपक बेदी वनरक्षक  चेतन आर्य वनरक्षक मुकेश ठाकुर वनरक्षक कमलेश वर्मा  वनरक्षक कन्हैयालाल रावल को समय दोपहर 2:00 बजे जप्ती कार्यवाही हेतु शासकीय वाहन क्रमांक एम.पी.02  एव्ही 6140 से ग्राम चैनपुरा भेजा गया था। ग्राम चैनपुरा पहुच कर वन विभाग की टीम शंकरलाल पिता श्री श्रीकिशन विश्वकर्मा के यहां पर दोपहर 3:00 बजे पहुचे। संबंधित के घर के पास चुली टापरी में अवैध रूप से सागौन की लकडियां रखी हुई थीं । इनके द्वारा फर्नीचर एव चोखट बनाने का कार्य किया जा रहा था। टीम के लोगों ने लकड़ियों के संबंध में वेध दस्तावेज प्रस्तुत करने बोला तो उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे । इस पर टीम द्वारा जप्ती की कार्यवाही प्रारंभ की गई , जैसे ही टीम ने जप्ती की कार्यवाही प्रारंभ की वैसे ही शकरलाल विश्वकर्मा और  उसके पुत्र कपूरसिंह एवं लोकेन्द्र तथा उसके भाई अशोक विश्वकर्मा द्वारा टीम  के साथ गाली गलोज तथा वन स्टॉफ के साथ झुमा झटकी करने लगे उनके साथ गाँव के अन्य व्यक्तियों हरिसिंह पिता हनुमतसिंह परमार,कन्हैयालाल पिता अशोक विश्वकर्मा, महेश कुमार पिता श्रीकिशान विश्वकर्मा,एवं गुल्लू पिता श्रीकिशन विश्वकर्मा के द्वारा समस्त स्टॉफ से झुमा झटकी एवं गाली गलोज करने लगे। महेश कुमार के द्वारा वनरक्षक दीपक बेदी की गमछा से गला घोटने की कोशिश की गई। और कपूरसिंह द्वारा वहा लगे बिजली के तारों को निकालकर वनकर्मीयों को करंट लगाने की कोशिश की गई  वनकर्मी के द्वारा मौके से मात्र 4 नग लकड़ी सागौन को ही जप्त कर पाये। उन व्यक्तियों द्वारा मौके से अन्य लकड़ियों एवं ओजारों को जप्त नहीं करने दिया गया। एवं शासकीय कार्य में बाधा डाली गई ।
Share To:

Post A Comment: