आबकारी विभाग द्वारा बीस लाख रुपए से अधिक मूल्य की शराब एवं वाहन जब्त
इंदौर 26 मई,
एमपी मीडिया पाइंट
इंदौर जिले में बनाए गए विभिन्न निरीक्षण बिंदु एवं चेकपोस्ट पर पूरे जिले की आबकारी टीम ने अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई है।
महू मानपुर हाईवे पर टोल नाका के पास एवं घाटाबिल्लोद रोड पर विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा तीन महत्वपूर्ण प्रकरण दर्ज किए। वृत्त पलासिया के उप निरीक्षक मनोहर खरे एवं आरक्षक सतेज द्वारा स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी-09-पी-0569 से आरोपी कमल पिता रामचंद्र गौड़ उम्र 32 वर्ष निवासी शांति नगर इंदौर के कब्जे से दो पेटी देशी मदिरा प्लेन पकड़ा गया। इन्हीं टीमों द्वारा एक्टिवा, जो बिना नंबर के है, उससे दो पेटी प्लेन शराब परिवहन करते हुए आरोपी मुकेश भाटिया उम्र 34 वर्ष निवासी चंदन नगर इंदौर के कब्जे से बरामद किया गया।
एक अन्य टीम का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक शालिनी सिंह कर रही थीं, जिनके द्वारा घाटाबिल्लोद रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान इको स्पोर्ट्स कार क्रमांक एमपी-09-सीवी-8473 से दो पेटी रॉयल स्टैग शराब एवं दो पेटी बीयर परिवहन करते हुए आरोपी नरेंद्र मीणा उम्र 35 वर्ष निवासी अन्नपूर्णा इंदौर को गिरफ्तार करके प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्यवाही में जिले के विभिन्न सहायक जिला आबकारी अधिकारियों ने कार्य योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आबकारी अधिकारी आर.के. निगम, एस.के. ठाकुर, किरण सिंह एवं परिवीक्षाधीन जिला आबकारी अधिकारी वी.के. चाडार ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस पूरी प्रक्रिया में आरक्षक मुकेश, सुरेश, राशि और निशा का विशेषण महत्वपूर्ण योगदान था। जब्तशुदा मदिरा एवं वाहनों का का मूल्य लगभग 20 लाख रूपये है ।

Post A Comment: