जिले में अब कोई भी कोरोना एक्टिव केस नहीं

सीहोर , एमपी मीडिया पाइंट 

जिले के लिए एक और सबसे बड़ी राहत भरी खबर है कोविड केयर सेंटर में भर्ती दो महिलाओं को आज स्वस्थ होने तथा दोनों की द्वित्तीय जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होने के उपरांत कोविड केयर सेंटर से घर भेज दिया गया है। दोनों महिलाएं पूरी तरह स्वस्थ है तथा 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में ही रहेंगे। जिले में अब कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। दोनों ही महिलाओं को उनके घर रवाना करने के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुधीर कुमार डेहरिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जागेष्वर दयाल कोरी, कोविड केयर सेंटर के प्रभारी डॉ.बी.के.चतुर्वेदी सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित था। दोनों ही महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग स्टाफ द्वारा किए गए उपचार के प्रति संतुष्टि जाहिर की।
इस अवसर पर उन्हें सलाह दी गई कि वे 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में ही रहेंगे। कहीं यात्रा नहीं करेंगे। मास्क को उपयोग करेंगे परिजनों से करीब 15 दिनों तक अलग ही रहेंगे। भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करेंगे। रोजाना के कपड़ों को गरम पानी में डालकर साफ करेंगे सहित अन्य कई प्रकार की जरूरी सलाह दी गई।
     आज इछावर का 01 सैम्पल जांच के लिए भोपाल भेजा गया है। स्वास्थ्य सर्वे दल द्वारा बिलकिसगंज अंतर्गत फ्रीगंज कंटेनमेंट एरिया के वार्ड क्रमांक 16 एवं 17 में  स्वास्थ्य सर्वे दलों द्वारा दूरभाष पर 1045 व्यक्तियों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की गई सभी स्वस्थ है वहीं इंदिरा नगर कंटेनमेंट एरिया वार्ड नंबर 2 के 175 घरों का सर्वे कर 556 व्यक्तियों से स्वास्थ्य संबंधी फालोअप लिया गया। आज लिए गए स्वास्थ्य फालोअप में कोविड केयर सेंटर से कोरोना को हराकर अपने घर फ्र्रीगंज भेजे गए पिता-पुत्री भी शामिल है वे स्वस्थ है तथा होम क्वारंटाइन में है। क्वारंटाइन सेंटर सीहोर से घर भेजे गए सभी 5 व्यक्तियों का भी स्वास्थ्य फालोअप आज लिया गया सभी स्वस्थ है तथा 14 दिन के लिए सभी होम क्वारंटाइन में है।
कंटेनमेंट एरिया घोषित किए जाने के बाद से स्वास्थ्य सर्वे दलों द्वारा निरंतर वहां के निवासियों का फालोअप प्रतिदिन लिया जा रहा है। जिले में जो व्यक्ति होम क्वारंटाइन में है उनके निवास स्थान से सीधे संवाद हेतु जिला स्तरीय कोविड-19 काल सेंटर स्थापित किया गया है जिसका संपर्क नंबर-7247704181 है कोविड-19 से संबंधित जानकारी इस संपर्क नंबर पर ली व दी जा सकती है। वहीं जिला चिकित्सालय सीहोर में टेलीमेडिसीन के लिए संपर्क नंबर 07562-401259 जारी किया गया है तथा राज्य स्तर पर 104/181 नंबर पर काल करके भी टेलीमेडिसीन सेवा का लाभ लिया जा सकता है। 104  नंबर पर ई-परामर्ष सेवा का भी लाभ लिया जा सकता है।
Share To:

Post A Comment: