भोपाल , एमपी मीडिया पाइंट
रामायण वेबिनार
रामायण केंद्र, भोपाल
२६-२७ मई २०२०
रामायण केंद्र, भोपाल के साथ सभी आयुवर्ग के लोग जुड़े हैं। वे परिचर्चाओं , कक्षाओं और अन्य माध्यमों से संपर्क कर अपनी शोध रूचि एवं अध्ययन की जिज्ञासा को भी रखते हैं। रामायण हिंदी का ,संस्कृत का अथवा साहित्य का विषय मात्र नहीं है, इसमें धर्म , दर्शन ,राजनीति, समाज, इतिहास,ज्योतिष, विज्ञान, Indology ,Mythology ,अर्थशास्त्र , वाणिज्य , पर्यावरण, पुरातत्व के साथ अन्यान्य विषय भी आते हैं इसमें समस्त कलाओं जैसे नृत्यकला, चित्रकला, मूर्तिकला, वास्तुकला, संगीत ,योग इत्यादि तथा विद्याओं के मूर्त और अमूर्त विषय भी हैं जो हमारे विचारों और भावनाओं के अदृष्ट स्वरुप में अध्ययन एवं विचार का विषय हैं।
शोध विद्यार्थियों अथवा शोध में रूचि रखने वाले ऐसे ही मित्रों के लिए उपरोक्त विषयों पर एक लघुशोध कार्य की योजना बलवती हुई है। इसके लिए एक माह का समय देकर किसी एक विषय पर कार्य करने के लिए शोधार्थी जिज्ञासु रुचिवान मित्रों का चयन किया जा रहा है। शोधलेख १० पृष्ठों से लेकर २५ पृष्ठों तक हो सकता है। परिमार्जन के पश्चात इसको प्रकाशित भी किया जाएगा तथा विश्वकोश चयन समिति के समक्ष भी रखा जा सकेगा।
इस हेतु रामायण वेबिनार का आयोजन २६ एवं २७ मई को किया जा रहा है।समय और लिंक की सूचना मेल के माध्यम से दी जाएगी। प्रतिभागियों को ई प्रमाणपत्र दिया जाएगा। पंजीयन के लिए लिंक - https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfKm9pwrWPK2nYO6CIdHiuCVQUDorrQmNX2P7IyXCnTY8FJwg/viewform?usp=sf_link है।
डॉ राजेश श्रीवस्तव निदेशक रामायण केंद्र भोपाल


Post A Comment: