इंदौर के बेस्ट फिजिशियन डा. बीके शर्मा कोरोना से जंग हारे,
शहर ने खोया एक संपूर्ण चिकित्सक,
इंदौर से एमबीबीएस करने के बाद लंदन से प्राप्त की थी अन्य उपाधियां,
इंदौर, एमपी मीडिया पाइंट
कोरोना के हॉटस्पॉट बने मध्य प्रदेश के इंदौर में कोविड-19 के कारण एक और डॉक्टर का निधन हो गया है।
शहर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती डॉक्टर बीके शर्मा ने गुरुवार को अंतिम सांस ली डॉक्टर बीके शर्मा शहर के तीसरे ऐसे डॉक्टर हैं। जिनकी कोरोना महामारी की वजह से जान गई है।उनकी गिनती शहर के सबसे अच्छे फिजिशियनों में की जाती थी। उन्होंने इंदौर में पढ़ाई करने के बाद लंदन से डॉक्टर की डिग्री ली थी। चोइथराम अस्पताल प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि की है।
बता दें कि इससे पहले इंदौर शहर में डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी और आयुर्वेदिक डॉक्टर ओमप्रकाश चौहान का कोरोना के संक्रमण की वजह से निधन हो गया था। इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। 61 ऐसे मामले भी सामने आए हैं। जिनमें मरीजों की कोई भी ट्रैवल व कॉन्टेक्ट हिस्ट्री नहीं है.
इंदौर के जाने माने जनरल फिजिशियन डॉ. बीके शर्मा का राजमोहल्ला में सबसे पुराना क्लीनिक है। 67 साल की उम्र में भी वह कई अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आ गए, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पहले उन्हें यलो केटेगरी के अस्पताल में दिखाया गया। लेकिन सेहत में सुधार न होने के चलते उन्हें कोरोना के मरीजों के लिए चयनित रेड केटेगरी के चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उम्र ज्यादा होने की वजह से वह अपने आपको रिकवर नहीं कर पाए और उनका निधन हो गया।
अपनी माताश्री शारदा बाई से हमेशा नजदीकी रखा करते थे, इसी वजह से विदेश से इंदौर वापस लोटे थे डा. शर्मा
फिर बतादें कि डा. शर्मा ने इंदौर के शासकीय अस्पताल और मेडिकल कालेजों मे अपनी सेवाएं दीं_बीच मे उन्होंने लीबिया एवं लंदन मे भी अपनी सेवाएँ प्रदान की_वर्तमान मे वह इंदौर मे कोरोना फाइटर के रुप मे अपनी सेवाएं दे रहे थे। आपका नाम इंदौर मे बेस्ट फिजिशियन के रुप मे चर्चित था। बताया जाता है कि वह अंतिम समय तक डाक्टरों की होसलाफजाई करते रहे, मगर खुद कोरोना से जंग हार गए।

जाने माने फिजिशियन थे डॉ. बीके शर्मा

Post A Comment: