आष्टा,एमपी मीडिया पाइंट 
देवास भोपाल फोर लेन प्रबंधन ने थामा गरीबों का हाथ ।
-लॉक डाउन के तीसरे चरण के आखरी दौर तक भी देवास भोपाल फोर लेन प्रबन्धन आये दिन गरीबो को खुले मन से मदद कर रहा है ।बीते दिवस आष्टा निकट ग्राम डोडी में निर्धन परिवारों को सुखी खाद्य सामग्री  वितरण कर  एक बार ओर जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।
जहां  कोरोना वायरस की महामारी में लॉक डॉउन से मजदूर गरीब परिवार बेरोजगार व संघर्षरत दिखाई पड़ रहा है, वहीं देवास भोपाल फोर लेन प्रबंधन के परियोजना संचालक आशीष थेटे व महाप्रबंधक किरण बाबू के निर्देशन में सीएसआर मैनेजर  उमाशंकर पाण्डेय व मैजिक बस संस्था एम. बी. मनीष पटेल द्वारा शासकीय अधिकारीयो के मार्गदर्शन व  पुलिस प्रशासन, चौकी इंचार्ज डोडी नवल सिंह बघेल, अर्जुन वर्मा जी , होविन्द सिंह जी  के सहयोग से  कोरोना वायरस (को.बि. ड. 19) महामारी में लॉक डॉउन से प्रभावित गरीब परिवारों को जो फोरलेन  से लगे हुवे पंचायत डोडी  के है, आज उन गरीबों को सहारा देने के उद्देश्य से राशन वितरित किया गया जिसमे प्रति परिवार  बासमती चावल, दाल,सोया तेल, आलू, 100 ग्राम हल्दी, 1 किलो नामक, डिटॉल साबुन ,  रिन साबुन आदि शामिल था , फोर लेन प्रबंधन ने डोडी पंचायत के 150 परिवारों का सहारा बनते हुवे आगे भी जो संभव हो सकेगा सहयोग करने की बात कही । सी. एस. आर. मैंनेजर उमा शंकर पाण्डेय ने  कोरोना वायरस से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानी से  अवगत कराया साथ ही उपस्थितो  को मास्क, गलप्स व सेनेटाइजर का उपयोग करने के साथ  बताया की हमारे प्रबंधन द्वारा  मैजिक बस संस्था के माध्यम से 9 पंचायतों के 800 परिवारों को मदत के साथ हमने कार्य शुरू किया हैं आगे और भी जो सम्भव होगा प्रबन्धन करेगा। इस मौके पर  , मैजिक बस पी.सी. मधुसुदन बडोलिया, बहादुर जी, रेखा मालवीय, ट्विंकल जी, अर्जुन ठाकुर, बंटी जी, पूर्व सरपंच कृपाल सिंह जी सहित सभी सी.सी., पुलिस व सभी सम्मानीय उपस्थित थे। 


Share To:

Post A Comment: