कलेक्टर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया आष्टा का दौरा,
उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण,
दिए निर्देश,
वही भाजपा के जिलाध्यक्ष भी पहुंचे आष्टा,
प्रवासी मजदूरों के लिए जताई चिंता..

दिनेश शर्मा , आष्टाएमपी मीडिया पाइंट 

अलसुबह से कलेक्टर अजय गुप्ता और जिला पंचायत के सीईओ अरुण विश्वकर्मा ने आष्टा पहुंच उपार्जन केंद्रों का  निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए ।
बाद मे भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि मालवीय भी पहुंचे आष्टा, स्थानीय नेताओं से व प्रशासन से चर्चा कर प्रवासी मजदूरों और सामाजिक रसोईयों की जानकारी ली, , इसके बाद अन्य आवश्यक विषयों पर पत्रकारों से चर्चा की ।

                  कलेक्टर अजय गुप्ता 
गेहूँ  खरीदी केंद्र अमलाहा, लसूड़िया खास, विशाल वेयर हाउस, मुकाती वेयरहाउस, मार्केटिंग सोसायटी, डाबरी सोसायटी, मुरावर खरीदी केंद्र, आदि सभी उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर उचित निर्देश दिए , मुरावर खरीदी केंद्र का रास्ता कच्चा होने से होने वाली परिवहन में परेशानी को देखते हुए नारजगी जताई । और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए , 
प्रशासनिक दौरे के बाद आष्टा रेस्ट हाउस पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय पहुंचे। 
कहा कि यथासंभव सहयोग के साथ साथ हमारी सीमा से निकल रहे प्रवासी मजदूरों के समुचित दूरी तक के लिए वाहनों की व्यवस्था शासन से करवाएंगे व स्थानीय नेता भी सहयोग करेंगे । फसल बीमा योजना पर जिला कलेक्टर ने कहा कि किसान निश्चिंत रहे, फसल बीमा नुकसानी के मान से जरूर मिलेगा । लॉक डाउन 4.0 के लागू होने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के अनुसार किर्यान्वयन  होगा ।प्रवासी मजदूरों के लिए या जो दूसरे राज्यो में मजदूर फँसे हुए हैं उनको उनके घरों तक पहुचाने के लिए शासन द्वारा बसों की व्यवस्था की गई है ।
जिला अध्यक्ष से जब प्याज के सम्बंध में  किसानों को किस तरह प्याज का उचित मूल्य मिलसके, इस पर वे सन्तोषजनक जवाब नहीं दे पाये , 
ज्ञातव्य रहे इस बार किसानों के पास प्याज की बम्फर पैदावार है और अब प्याज मात्र 2 से 3 रुपये किलो बिक रहा है ।और किसान प्याज को लेकर बहुत चिंतित है ।
फसल बीमा को लेकर जहाँ पूर्व में रही कांग्रेस सरकार की कमियां बताई और उसे तत्कालीन मे भेजी गई अनावरी सूची को पूरी तरह से त्रुटि पूर्ण बताया ।ओर आगे बताया कि ,  पिछली सरकार ने फसल बीमा योजना में जो त्रुटिवश किसानों को बीमा नहीं दिया है इसको हम प्रदेश के मुखिया को अवगत कराएंगे ।
Share To:

Post A Comment: