तकरीबन 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल का रेट छुआ गेहूँ ने,
रेट बढ़ने से किसानों को राहत,
आष्टा मंडी मे लौट रही रौनक.. 

दिनेश शर्मा, आष्टा
एमपी मीडिया पाइंट 

प्रदेश की शीर्ष मंडियों मे शुमार आष्टा गल्ला मंडी में रौनक लौट रही है, कारण यह कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिल रहा है। 

ताजा खबर यह है कि किसान का गेहूँ  3920 /-रुपये प्रति क्विंटल बिका।
चालू वित्तीय वर्ष और रबी के सीजन के सबसे महंगे दाम पर विक्रय हुआ ।

बात की जाए तो आष्टा मंडी गेहूँ के विषय मे पूरे भारत मे प्रसिद्ध है। यहां से भेजा गेहूँ देश की नामचीन मंडियों मे हाथों-हाथ बिकता है।

कृषक नंदकिशोर निवासी ग्राम बड़ोदिया गाडरी का गेहूँ  20 क्विंटल मंडीे मे नीलाम हुआ जिसे व्यापारी फर्म पापुलर पल्स प्रोडक्ट्स ने क्रय किया।
Share To:

Post A Comment: