नई दिल्ली। पूरा देश इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ रहा है, इस वायरस ने अबतक हजारों लोगों की जान ले ली है। लेकिन अब कोरोना के बाद तूफान Amphan का खतरा देश में मंडरा रहा है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि यह तूफान अब दक्षिण पूर्व बंगाल की में कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है। अगले 12 घंटों में यह भयंकर समुद्री तूफान में तब्दील हो सकता है और 18 मई को बहुत ही भयंकर तूफान का रूप ले सकता है।

मछुआरों को वापस लौटने को कहा गया है।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि चक्रवाती तूफान 17 मई को उत्तर से होते हुए उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेा और इसके बाद 18 से 20 मई को यह पश्चिम बंगाल, ओडिशा की ओर जाएगा।
मौसम विभाग का कहना है कि अगर यह चक्रवाती तूफान के तौर पर विकसित हुआ तो यह 17 मई को उत्तर पूर्व से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। चक्रवाती तूफान Amphan की मौजूदा समय में रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह समुद्र में सक्रिय है। लैंडफाल के समय माना जा रहा है कि 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है और तेज बारिश हो सकती है। इसका सीधा असर पस्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान निकोबार पर देखने को मिलेगा।
Share To:

Post A Comment: