टिड्डीदल ने किया कई गाँवो में प्रवेश

भाऊँखेड़ी(इछावर), राजेश बनासिया
एमपी मीडिया पाइंट 

पिछले दो माह से लोग कोरोना संक्रमण से परेशान थे तो इस बीच शनिवार को इच्छावर ब्लाक के गांव भाऊखेड़ी, दुर्गपुरा, नरसिंहखेड़ा,मोहनपुरलैंडी, लसूड़ियाराम, जमोनिया हटेसिंह एवं आसपास के गाँवो में करोड़़ों की संख्या में टिड्डियों के दल देखे गए।

 टिड्डी दल आने की सूचना हल्का पटवारी कमल कीर द्वारा ग्रामीणों को एक घण्टे पहले ही मन्दिर के माइक से दे दी गई थी किसान पहले ही चौकन्ना हो गए थे ग्राम में जैसे ही आसमान में टिड्डियों की भरमार दिखी तो ग्राम के लोगो ने टीन के डब्बे,व माईक की आवाज से टिड्डियों को भगाया टिड्डी दल जमीन से 200 फिट की ऊँचाई तक उड़ रहे थे ग्राम में लगभग एक घण्टे तक  टिड्डियाँ मंडराती रही वही जिन किसानों के यहाँ वर्तमान में मूंग,व हरि सब्जी खेतों में वह किसान भी अपने खेतों की मेड़़ों पर टिड्डियों को भगाते नजर आए। अचानक आए इस संकट से किसानों ने जमकर मुकाबला किया और फिलहाल दो दर्जन गांवों पर मंडरा रहे संकट को टाल दिया। जानकारी अनुसार टिड्डी दल के निशाने पर फिलहाल इछावर के कई गांव हैं जहां सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम ब्रजेश सक्सेना व तहसीलदार  राजेंद्र जैन समूची टीम के साथ सतत निगाह रखे हुए हैं।
Share To:

Post A Comment: