लंदन: ब्रिटेन के बीते 250 साल के इतिहास में बोरिस जॉनसन पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने पद रहते हुए अपनी पत्नी से तलाक लिया है। इसके साथ ही अब जॉनसन की अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स के साथ शादी रचाने के राह आसान हो गई है। बता दें कि जॉनसन की भारतीय मूल की पूर्व पत्नी मरीना व्हीलर की ओर से इस साल की शुरुआत में तलाक की अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे हाल ही में अनुमति मिल गई है।
बता दें कि फरवरी में तलाक की अर्जी दाखिल होने के तुरंत बाद ही 55 वर्षीय जॉनसन ने कैरी सायमंड्स के साथ सगाई का एलान कर दिया था। 32 वर्षीय कैरी पिछले साल जुलाई से डॉउनिंग स्ट्रीट में रह रही हैं। उन्होंने पिछले बुधवार को ही बच्चे को जन्म दिया था।

Post A Comment: