ना तेरा है ना मेरा, है हम सब का, है यह त्यौहार ईद मुबारक

नफीस खान,इछावर
एमपी मीडिया पाइंट
चांद नजर आया। रमजान उल मुबारक महीने का 30वां रोजा रविवार को रोजेदारों ने मुकम्मल किया। इसके साथ ही ईद के चांद का दीदार हो गया है। पूरे मध्यप्रदेश में चांद देखने के लिए अकीदतमंदों में उत्सकुता चरम पर रही। चांद की दीदार के साथ सोमवार को ईद उल फित्र मनायी जाएगी। हालांकि ईद को लेकर रविवार को बाजार नहीं खुलने और ईदगाह व मस्जिदों को बंद किए जाने की वजह से मुस्लिम बहुल इलाकों में चांद रात की चहल पहल नहीं देखी जा रही।
रविवार को मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के अधिकतर मुहल्लों में सुबह से शाम तक सन्नाटा पसरा रहा। वहीं मगरिब के बाद कुछ इलाकों में रोजेदारों की भीड़ हुई। लोग अपने जरूरत का सामान खरीदा। सेवईं, लच्छा आदि की लोगों ने खरीदारी की। इसको लेकर दुकानों में भीड़ भी लगी। हालांकि दुकानदार दुकानों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की ग्राहकों को हिदायत भी देते नजर आए। इधर, मगरिब की नमाज के बाद से दोस्तों और रिश्तेदारों को ईद मुबारकबादी का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा।
ईद की नमाज घरों में अदा करें। जिस घर में कम से कम चार आदमी है उस घर में ईद की नमाज हो सकती है। कुरआन की जानकारी रखने वाला व्यक्ति इमामत कर सकता है और ईद की नमाजअदा करा सकता है। ईद की मुबारकबादी भी फोन से ही दें। दूर के लोगों को वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरीए उन्हें मुबारकबादी दें। पड़ोसी की मदद करें। ईद की नमाज पढ़ने से पहले हर व्यक्ति फित्रा की रकम हर हाल में अदा कर दें। उस रकम को जरूरतमंत तक पहुंचाए। ताकि पड़ोसी और गरीब भी ईद की खुशी में शामिल हो सके। उनके अंदर भी एहसास पैदा हो और मुझे देखने वाले समझने मौजूद हो। उनके दिल से दुआएं निकले। सभी लोग इस बात का ख्याल करें कि हमारी वजह से किसी दूसरे तकलीफ नहीं पहुंचे। मुल्क कोरोना मुक्त हो, इसके लिए दुआएं करें।
इमाम साहब की अपील
ईद उल फितर पूरे देश में हर्ष, धार्मिक उत्साह और भक्ति के साथ मनायी जाती है। देशभर में मस्जिदों, ईदगाहों और खुले मैदानों में ईद की नमाज अदा होती है। लेकिन कोरोना वायरस के कारण, इस साल ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा नहीं की जाएगी। स्थिति इतनी धैर्यपूर्म है कि हर किसी की आंखे नम है। शायद अल्लाह को यही मंजूर है। हम सभी अल्लाह के इस फैसले से संतुष्ट हैं। बीमारी रोकने के लिए एहतियात के तौर पर कदम उठाते हुए हम सभी अपने घरों में ईद की नमाज अदा करें। सादगी के साथ ईद मनाए। कोशिश करें कि ईद उल फित्र की नफिल नमाज अदा करने के बाद घर के लोगों के साथ रहें। दूसरे से मिले जुले नहीं। साथ ही अल्लाह से कोरोना वायरस के खतामा के लिए दुआ करे
उसी तरफ इछावर युवा मुस्लिम कमेटी की ओर से जरूरतमंदों को सेविया शिर खुरमा आदि समान आस-पास के गांव में जाकर मोहिया कराया लगातार युवा मुस्लिम कमेटी गरीब जरूरतमंदों को सामान आदि जो भी जरूरत है उन लोगों को उन तक पहुंचा रही है

Post A Comment: