विधवा की जमीन पर परिवार वालों ने किया का कब्जा, न्याय के लिए भटक रही महिला,लाकडाउन का फायदा उठाकर बेखौफ बना रहा मकान
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
तहसील के ग्राम सोहनखेड़ा मे एक विधवा अपने ही परिवार वालों से परेशान चल रही है क्योंकि उसकी लाचारी का फायदा उठाकर उसी के पारिवारिक सदस्य झोपड़ी तोड़कर रातों-रात मकान का निर्माण कर रहे हैं। विधवा महिला अधिकारी से गुहार पर गुहार लगाती फिर रही है लेकिन दस्तावेजों का कारण बताते हुए अभी तक तहसील कार्यालय मे उचित सुनवाई नहीं हुई है। और चल रहे निर्माण कार्य को नहीं रोक पाए जबकि तहसील कार्यालय मे गुहार लगाते लगाते थक चुकी है।इछावर तहसील के ग्राम सोहनखेड़ा के में स्वर्गीय भगवतसिंह की बेवा नर्बदीबाई की उक्त जमीन पर टापरी बनी थी जो कि 60×40 वर्गफीट भूमि ग्राम सोहनखेड़ा में गोया से लेकर खंभे तक स्थित थी लेकिन माखनसिंह द्वारा उसकी टापरी को हटाकर मकान निर्माण करा रहा है। खासबात यह है कि एक ऐसे समय मे जब प्रशासनिक अधिकारी लाकडाउन का पालन कराने और व्यवस्था संभालने मे व्यस्त हैं तो उसका पूरा-पूरा फायदा उठाकर धड़ल्ले से मकान निर्माण कराया जा रहा है।
लेकिन नर्बदीबाई के ससुर देवसिंह का निधन हो चुका है। एवं पति भगवतसिंह का भी निधन हो गया। निधन के पश्चात उसके आधिपत्य की उक्त भूमि को विवादित बना दिया गया।
वहीं उन्होंने बताया कि माखनसिंह ने उक्त जमीन के फर्जी दस्तावेज भी बनवा लिए हैं। और उन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वह उक्त जमीन को अपनी बता रहा है।जिसकी शिकायत हमने तो हल्का पटवारी से की तो उसने माखनसिंह का ही पक्ष लिया और जब हमने उससे होती नामंत्रण का बोला तो आनाकानी कर गए।
वही माखन सिंह नर्बदीबाई की जमीन पर जबरन मकान निर्माण कर रहे हैं। उधर हल्का पटवारी का कहना है कि राजस्व विभाग के रिकार्ड खंगाले जा चुके हैं और पूरी जानकारी से तहसीलदार महोदय को अवगत कराया जा चुका है।
दूसरी तरफ नर्बदी बाई का कहना है कि उक्त जमीन पर अवैध कब्जा करने एवं अवैध निर्माण कार्य करवाने एवं हमारे साथ अभद्र व्यवहार एवं वाद-विवाद करने वाले माखनसिंह पर कानूनी कार्रवाई की जाए और मकान निर्माण रुकवाया जाए।
----
यह कहते अधिकारी
हां यह मामला संज्ञान में आया है। लेकिन उक्त भूमि नर्बदीबाई की है इस प्रकार का कोई सबूत या दस्तावेज नर्बदीबाई द्वारा पेश नहीं किया गया है। यदि दस्तावेज पेश करें तो उसी के आधार पर अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी।राजेन्द्र जैन
तहसीलदार, इछावर


Post A Comment: