हेयर कटिंग सैलून पर शेविंग-कटिंग कराते लोगों पर भांजी लाठियां, 

पुलिस द्वारा अच्छा काम करने का वीडियो बनाते समय भी पुलिस आरक्षक ने पत्रकार के ऊपर वीडियो को डिलीट करने का बनाया दबाव डिलीट करवाने के लिए आरक्षक ने पत्रकार का किया पीछा किया,
            अंततः वीडियो हुआ वायरल

 आखिर पुलिस आरक्षक क्यों वीडियो डिलीट करवाना चाहता,,,?

छतरपुर ,  एमपी मीडिया पाइंट 


छतरपुर जिले के महाराजपुर में आज सुबह नाई के द्वारा अपनी दुकान खोली गई और दुकान के अंदर कई ग्राहकों को बैठाकर शटर बंद कर उनके बाल काटे जा रहे थे। सूचना मिलने पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस आरक्षक द्वारा अच्छा काम करते हुए दुकान से ग्राहकों को भगाया व उनके ऊपर लाठियां भी भांजी।
खासाबात यह है  इस संपूर्ण घटनाक्रम पर कवरेज करने वाले पत्रकार पर पुलिस आरक्षक  नाराज हो गया और पत्रकारों से बनाये गए वीडियो को डिलीट करने का दबाव बनाने लगा जब पत्रकार ने वीडियो को डिलीट नहीं किया तो आरक्षक ने दौड़कर मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया संपूर्ण घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
बतादें समूचे देश मे लाकडाउन के दौरान मीडिया ओर स्वास्थ्य विभाग जिस सकारात्मक भूमिका मे नजर आ रहा उतना दूसरा कोई नहीं, फिर भी पत्रकारों के सांथ पुलिस का बर्ताव ठीक नहीं है वह जहां-तहां मौके पर पुलिसिया अंदाज मे पत्रकारों पर दबाव बनाते नजर आ जाते हैं।
Share To:

Post A Comment: