रास्ते-चलते जमीन पर थूकना पड़ा महंगा, भरना पड़ा एक हजार रुपये का जुर्माना
शिवराजसिंह राजपूत, इछावर
एमपी मीडिया पाइंट
जिन्हें रास्ते-चलते थूकने की आदत है अब वह सचेत हो जाएं वरना एक हजार रुपये जर्माना देने के लिए तैयार रहेंशुक्रवार को सीहोर जिले के तहसील मुख्यालय इछावर अखिलेश वर्मा नामक व्यक्ति को थूकना मंहगा पड़ गया और उसे एक हज़ार रुपये जुर्माना भरना पड़ा।
हुआ यूं कि नगरपरिषद इछावर की प्रशासक एवं एसडीएम प्रगति वर्मा अपने कर्मचारियों के साथ वाहन द्वारा व्यवस्थाओं को देखने निकली थीं तभी इछावर की दीवड़िया रोड पर अखिलेश वर्मा सड़क पर थूकता दिया।
प्रगति वर्मा ने कोई देर न करते हुए राजस्व विभाग के निरिक्षक को तलब किया ओर जुर्माना किए जाने का आदेश दिया।
राजस्व उपनिरीक्षक राजेश बाहेती मौके पर पहुंचे और उन्होंने एक हज़ार रुपये का जुर्माना वसूलते हुए रसीद थमा दी।
जानकारी अनुसार अखिलेश वर्मा किसी रोड निर्माण कंपनी मे कर्मचारी है। बतादें कि इछावर के इतिहास मे यह पहला मौका है जब थूकने पर एक हजार रुपये जुर्माने के रुप मे वसूल किए गए। कोरोना के दौरान मे शासन के नियमों सख्ती के साथ पालन किया जा रहा है उसी के संदर्भ उक्त कार्रवाई की गई। एसडीएम प्रगति वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वह नियम-संयम,साहस के साथ कोरोना के इस दौर मे खुद को रखें क्योंकि कोरोना को हमे हर हालत मे हराना है।



Post A Comment: