सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

अवैध रूप से रेत परिवहन कराते पाये जाने पर डम्फर चालक के विरूद्ध मामला दर्ज

थाना रेहटी पुलिस ने ग्राम आमडो के पास अवैध रूप से रात्रि में डम्फर
क्रमांक एनएल-01-एबी-1990 से अवैध रूप से रेत परिवहन कर जिला
दण्डाधिकारी सीहोर के आदेश का उल्लंघन करना पाये जाने पर डम्फर चालक
विनोद पिता देवकरण मरकाम 23 साल निवासी वीरपुर डेम बिलकिसगंज को गिरफतार
कर डम्फर को जप्त कर भादवि. की धारा 188 के तहत कार्यवाही की हैं।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 05 पर कार्यवाही

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु धारा 144 लागू हैं ।
पुलिस अधीक्षक सीहोर  एसएस चौहान द्वारा जिले के सभी पुलिस
अधिकारियों को सख्ती से पालन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
निर्देशों के अनुपालन में 24 घंटे में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की
पुलिस द्वारा 02 प्रकरण में 05 व्यक्ति को निरूद्ध किया गया हैं ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर समीर यादव के मार्गदर्शन में धारा
144 एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करना पाये जाने पर पार्वती पुलिस ने ग्राम
पगारिया राम निवासी सज्जन पिता दरयाव सिंह मालवीय, ग्राम पगारियाराम में
चाय की दुकान खोले पाये जाने पर एवं थाना अहमदपुर पुलिस ने अवैध रूप से
ताश पत्तों से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पाये जाने पर सुमित महाजन,
मुकेश सिंह गौर,, सलीम खान, कम्मू खान निवासगण ग्राम चरनाल को गिरफतार क
इनके कब्जे से 3600/-रूपये नगदी एवं ताश पत्ते जप्त कर जुआ एक्ट तथा
लॉकडाउन का उल्लंघन करने की धाराओं के तहत कार्यवाही की है।

सड़क हादसा

थाना श्यामपुर अन्तर्गत अंश रेस्टोरेन्ट के पास एनएच-12 ग्राम हिगोंनी के
पास ट्रेक्टर चालक मांगीलाल घोसी निवासी पड़ियाला ने अपने वाहन को
लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये राहुल पिता रतन सिंह मीणा निवासी बमूलिया के
आटो क्रमांक एमपी-09-एलपी-1095 में टक्कर मार दी जिससे राहुल को चोटें
आई।
उधर रेहटी थाना अन्तर्गत बस स्टैण्ड निपानिया के पास बाइक क्रमांक
एमपी-09-एलजे-1395 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये
हरभजन निवासी निपानिया के पुत्र राजेश को पैदल जाते समय टक्कर मारकर घायल
कर दिया ।
Share To:

Post A Comment: