नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना संकट के इस मुश्किल घड़ी में भारत और अमेरिका एक साथ है। साथ ही दोनों देश मिलकर कोरोना को हराएगा। ये कहना है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का। दरअसल देर रात अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत को वेंटिलेटर (Ventilators) डोनेट करने का बड़ा ऐलान किया।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने यह घोषणा अपने आधिकारिक Twitter Handle पर की। इसमें उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेंशन करते हुए भारत को वेंटिलेटर्स की मदद करने की बात सार्वजनिक रूप से कही। ट्वीट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि USA संयुक्त राज्य अमेरिका भारत में हमारे दोस्तों को वेंटिलेटर डोनेट करेगा।
इस महामारी के मुश्किल दौर में हम भारत और नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। इसके इलाज के लिए वैक्‍सीन विकसित किए जाने की दिशा में भी हम सहयोग कर रहे हैं। हम मिलकर इस अदृश्य शत्रु को हरा देंगे।
इसके साथ ही व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कह कि 'हमें उम्मीद है कि इस साल के अंत तक एक कोविड -19 का वैक्सीन उपलब्ध होगा। मैं हाल ही में भारत से कुछ समय पहले वापस आया हूं। हम भारत के साथ बहुत काम कर रहे हैं और अमेरिका में हमारी भारतीय आबादी बहुत है। आप जिन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं उनमें से कई वैक्सीन पर भी काम कर रहे हैं।

 ज्ञातव्य रहे कि भारत ने इससे पहले अमेरिका को Covid-19 से लड़ने में मदद करने के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) के बड़े शिपमेंट की भी आपूर्ति की थी। वहीं इस वक्त कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा बुरी हालत अमेरिका में ही है। वहां अभी तक 87,000 से अधिक मौतें और 14 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पूरी दुनिया में अब तक इस वायरस से तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
Share To:

Post A Comment: