देखरेख के अभाव मे सोलर लाइटें हुई बंद, गलियों में पसरा अंधेरा..
राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी
एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर ब्लाक की ग्राम पंचायत भाऊँखेड़ी में तकरीबन चार साल पहले ग्राम में पंद्रह जगहों पर लाखों की लागत से सोलर लाइट लगाई थी ताकि शाम होते ग्राम के चोराहे दुधिया लाइट से चकाचौंध हो और कुछ दिनों तक ऐसा हुआ ग्राम में जैसे ही दिन ढलता ओर इन सोलर पैनलों की दूधिया लाइटो से चौराहे चकाचौंध हो जाते थे ये चकाचौंध का सिलसिला महज दो चार माह ही चला इसके बाद एक के बाद ग्राम में लगी सभी सोलर लाइटे बन्द होने लगी लोगो ने इसकी सूचना कई बार ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को दी मगर समस्या का कोई समाधान नही हुआ और समस्या ज्यों की त्यों है और पंचायत के कर्मचारीयों ने भी इस ओर ध्यान देना मुनासिब नही समझा वर्तमान में पूरे ग्राम में बिजली के पोलो पर भी स्ट्रीट लाइट वर्षो से नदारत है  ग्राम में पंद्रह जगहों मे से महज दो जगहों की सोलर लाइट सही है बाकी की जगहों पर सभी सोलर लाइटें बन्द पड़ी हुई हैं जहां लाइट लगाई थी वो मोहल्ले है,मेहतरपूरा,लोहरपुरा,शिवमन्दिर, राममंदिर, हनुमान मंदिर, पटेलपुरा,आजाद चोक,मस्जिद,दुर्गा मंदिर,नागेश्वर,मन्दिर, पंचायत, भवन, गणेश मंदिर ,मोताजपुरा,व निकास पर लाइटे लगाई थी जो कि देखरेख के अभाव में कंडम हो गई हैं व सरकार की लाखों की योजना का लोगो को जो लाभ मिलना चाहिए था वह नहीं मिला।
Share To:

Post A Comment: