भर दोपहर मे लगी आग,
कपड़ा दुकान धूं-धूंकर जली तो मार्केट मची अफरा-तफरी,
सीहोर जिले की रेहटी का मामला,
बमुश्किल पाया गया आग पर काबू,
आग से लाखों रुपयों का नुकसान...

सीहोर/रेहटी,  एमपी मीडिया पाइंट 


 अज्ञात कारणों के चलते कपड़ा दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान हो गया।


सीहोर जिले नगर रेहटी मे दोपहर में अचानक कपड़ा दुकान "शिवम वस्त्रालय"  पर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जिसमें कपड़ा व्यापारी मनीष कुमार माहेश्वरी का लाखों का नुकसान हो गया। 


आम नागरिकों और फायर ब्रिगेड की सहायता से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया, चौथी मंजिल पर लगी आग से पूरे मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया लोगों ने तत्काल अपनी दुकानें खाली करना चालू कर दिया था। आग की लपटे दूर-दूर से दिखाई दे रही थी।

आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है।
Share To:

Post A Comment: