मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र बुधनी में बिजली विभाग की मनमानी से 10 दिन से बिजली गुल,ग्रामीणों ने आक्रोश में किया बिजली विभाग का घेराव

योगेश राजपूत, बुधनीएमपी मीडिया पाइंट 

विभाग के अधिकारी की दबंगई सरेआम ग्रामीणों को डरा धमका के भगाया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एक ओर 24 घंटे बिजली की बात करते है वही दूसरी ओर उनके ग्रह क्षेत्र बुधनी के ग्राम जलखेड़ा के आदिवासी गरीब लोगों को 10 दिन से बिजली गुल होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि 10 दिन से लागतार आवेदन निवेदन करने के बावजूद  बिजली विभाग के लोगो द्वारा घुमाया जा रहा है क्षेत्र के नेताओ ओर बड़े घराने के लोगो की बिजली गुल होने के पर तुरंत उनकी सुनवाई होती है लेकिन हम गरीब लोगों की कोई सुनवाई आज 10 दिन में भी नही हो पाई।
ग्राम में लाइनमेन ट्रांसफॉर्मर रखने भी आया था लेकिन बिजली विभाग के अफसरो ने फोन करके वापस बुला लिया ओर बाद में लगाएंगे कह कर चला गया।
वही दूसरा बड़ी बात सामने आयी की ग्रामीणों के घरों में आज तक मीटर नही लगे जिसकी वजह से मनमाने बिल वसूले जाते है ।खुद वरिष्ठ अभियंता दिनेश भदौरिया ने भी इस बात को स्वीकारा की ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर लगाना हम उचित नही समझते ओर औसतन बिल दिया जाता है।
Share To:

Post A Comment: