श्रीनगर: आंतकियों के खिलाफ आज भारतीय सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। वहीं एनकाउंटर के दौरान पांच आंतकियों को मार गिराया। बता दें कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों की तलाश में रविवार सुबह से ही सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, जिसमे उन्हें कामयाबी तब मिली, जब आतंकियों के ठिकानों का पता चला।

हिजबुल समूह का एक बड़ा आतंकी ग्रुप

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के रेबन गांव में आतंकियों की तलाश में लगे सुरक्षाबलों को सूचना मिली की कई आतंकी क्षेत्र में छिपे हुए हैं। पता चला कि हिजबुल समूह का एक बड़ा आतंकी ग्रुप सुरक्षाकर्मियों से बचने के लिए एक घर में जा छिपा।

शोपियां में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर

भारतीय सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम जब शक वाली संदिग्ध जगह पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। इसपर छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की और फिर एनकाउंटर शुरू हो गया। तो आंतकियों ने गोलाबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने भी आतंकियों पर फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से हुई मुठभेड़ में पांच आतंकियों मार गिराया। सर्च आपरेशन खत्म हो गया है।
Share To:

Post A Comment: