सूचना मिली और तुरंत मौके पर पहुंचा अमला मौके पर,
लहरपुर में एक नाबालिग के विवाह को रुकवाया

अनूपनगर, एमपी मीडिया पाइंट 

      महिला बाल विकास विभाग, पुलिस एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सक्रियता से ग्राम लहरपुर में एक किशोरी को बाल विवाह के अभिशाप से बचाया गया।
जानकारी अनुसार चाइल्ड लाइन 1098 को जैसे ही ग्राम लहरपुर में बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त हुई वैसे ही उनके द्वारा ज़िला प्रशासन को जानकारी दी गयी एवं उनके भी कर्मचारी मौक़े पर पहुँचे। सूचना प्राप्त होते ही श्रीमती मंजुषा शर्मा, परियोजना अधिकारी सतीश जैन अपने सहायक अमले एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल के साथ विवाह स्थल पर पहुँचे एवं समझाइश देकर बाल विवाह को रोका गया।

बतादें कि जैतहरी विकासखंड के ग्राम लहरपुर में एक 16 वर्षीय किशोरी का विवाह होने जा रहा था। जहाँ पर अभिभावकों परिजनों को संयुक्त दल द्वारा बाल विवाह के कारण होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक समस्याओं क़े बारे में विस्तारपूर्वक समझाइश दी गयी, जिस पर सभी परिजन विवाह रोकने सहमत हो गए। शासन के अधिकारियों ने कई उदाहरण मौके पर प्रस्तुत किए।

Share To:

Post A Comment: