इछावर/ नादान  
एमपी मीडिया पाइंट 

सीहोर नसरुल्लागंज हाईवे पर नादान घाट नादान से लगभग 2 किलोमीटर दूर एक कंटेनर  प्रेशर पाइप फटने से आकर झाड़ों में अटक गया।
गाड़ी का प्रेशर पाइप फटने से वाहन रिवर्स होकर पेड़ों में आ टंगा  जिससे खाई में जाकर नहीं गिर पाया। ड्राइवर रिवर्स होते ही गाड़ी में से कूद गया जिससे उसे कोई चोट नहीं आई । जानकारी अनुसार कंटेनर (कैप्सूल) बैतूल से इंदौर जा रहा था।
बतादें कि इस दुर्घटना के समय हाईवे पर ट्रेफिक शून्य था वरना बढ़ा हादसा हो सकता था। वाहन राजस्थान का है।
Share To:

Post A Comment: