दोहरे हत्याकांड का खुलासा , 
आरोपी पुलिस गिरफ्त में,
अवैध संबध के चलते हुआ था हत्याकांड 

सीहोर(मप्र), एमपी मीडिया पाइंट 

विगत 3 जून को मध्यप्रदेश के सीहोर जिलान्तर्गत थाना श्यामपुर मे आने वाले ग्राम कादराबाद पार्वती नदी के किनारे घाटी पर ज्ञानसिंह मीणा के खेत के पास  25-30 वर्ष की एक अज्ञात महिला एवं  5-6 वर्ष की एक बालिका का शव मिले थे।  
इस संबंध मे राजेश पिता घुड़साल मालवीय निवासी कादराबाद की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था। मर्ग जाचोंपरान्त प्रथम दृष्टिया मामला हत्या करना पाया जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का मामला किया गया । कार्यवाही घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल जिला मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक सीहोर  एसएस चौहान , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर समीर यादव , एसडीओपी  एसएन चौधरी घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया था।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक सीहोर एस.एस.चौहान ने तत्काल अज्ञात मृतिकाओं की पहचान स्थापित करने एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु एसडीओपी  एसएन चौधरी के नेत्तृव में उनि . भंवर सिंह भूरिया थाना प्रभारी श्यामपुर साथ टीम का गठन किया गया । अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक सीहोर  एस.एस.चौहान द्वारा 10000 / -रूपये नगद इनाम की उद्घोषणा की गई । 

अनुसंधान के दौरान गठित टीम को अज्ञात मृतिकाओं एवं अज्ञात आरोपी के संबंध में साक्ष्य प्राप्त हुये उसके आधार पर अज्ञात मृतिका की पहचान नीलू जाट पत्नी गिरीराज जाट निवासी धानसी थाना बावई जिला होशंगाबाद के रूप हुई , एवं अज्ञात बच्ची की पहचान परी जाट के रूप में हुई गठित टीम के अथक परिश्रम एवं सायबर सेल द्वारा प्रकरण में तकनीकी एवं वैज्ञानिक सहयोग किया गया जिसके आधार पर प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतारसी की जाकर आरोपी रईस खाँ पिता ईमाम खॉ निवासी दोराहा को होना पाये जाने पर गिरफॅत में लिया जाकर पूछताछ की गई , जिसने अपना जुर्म कबूल किया । घटना का तरीका वारदात : आरोपी ने बताया कि मृतिका से उसके अवैध संबंध होने एवं मृतिका द्वारा विवाहित की तरह साथ रखने हेतु दबाव बनाने पर मृतिका व उसकी पुत्री को मोटर सायकल से अपने साथ भोपाल , कुरावर , शाजापुर जिले में घुमाते हुये दिनांक 03 जून को रात्री करीबन 8.00 बजे पार्वती नदी के किनारे कादराबाद के पास दोनों को पत्थर से सिर में मारकर हत्या कर दी । श्यामपुर पुलिस ने दोहरे हत्या काण्ड को 03 दिन में खुलासा करने में सफलता प्राप्त की हैं ।
Share To:

Post A Comment: