लेखिका 


आत्मविश्वास 

*********

अपनी इच्छाशक्ति से अपने आप को मजबूत बनाए और वह काम करने के लिए आगे बढ़े जिससे आप डरते हो । आप पाएंगे कि वह चीज जिससे आप डरते थे उतनी मजबूत नही है, जितनी वह दिखाई पड़ती है । जब कोई व्यक्ति अपने अंदर चुपचाप यह संकल्प कर लेता है, कि उनके लिए कुछ भी असंभव नही है, तो उसके भय उसे स्वयं ही मुक्त कर देता है । 

इस इच्छाशक्ति की अहमियत समझने की आवश्यकता है । क्योंकि हममें से अधिकांश लोग कि इच्छाशक्ति बेहद कमजोर है । लेकिन उपयोग के द्वारा इसे मजबूत किया जा सकता है , इसलिए इसका उपयोग तत्काल सुरू कर देना चाहिए । 
आपके अंदर साहस की भावना का संचार होने के बाद आप पाएंगे कि आप उससे कही शक्तिशाली हैं, जितना आप स्वयं को मानते है । आप जितना प्रभावी तरीके से अपने दिन चर्या मे जगह देते जाएगे उतने ही अनुपात मे आपके अंदर भय का नाश -और आत्मविश्वास मे वृद्धि होगी । 
पहले साहस से विचार करने का अभ्यास करें , और दूसरा अभ्यास के साथ काम करने का प्रयास करे । इससे दुसरी आध्यात्मिक शक्तियों मे वृद्धि होगी । और आप अपने भय पर नियंत्रण स्थापित करने मे कामयाब हो जाएंगे । 

          

 तबस्सुम परवीन "अम्बिकापुर ( सरगुजा ) छत्तीसगढ़ 

----------------------------------

परिचय

तबस्सुम परवीन, अंबिकापुर (सरगुजा) छत्तीसगढ़ की निवासी हैं। आप एक गृहणी हैं और साहित्य की सेवा आप इबादत की तरह करती हैं। हिंदी और उर्दू दोनों भाषाओं में सृजन करती हैं। साहित्य की कई विधाओं में आपकी लेखनी चलती है। आप आशु कवि की तरह भी तात्कालिक रचना तैयार कर लेती हैं। आपका एमपी मीडिया पॉइंट पर स्वागत है।
Share To:

Post A Comment: