सीहोर कोरोनायुक्त...
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
अभी तक कुल 1218 सेंपल जांच के लिए भेजे गए
जयंती कॉलोनी में मिला एक और कोरोना पॉजीटिव,
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर डेहरिया ने जानकारी दी कि सीहोर शहरी क्षेत्र के सैकड़ाखेड़ी रोड स्थित वार्ड नंबर 4 निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट आज पॉजीटिव प्राप्त हुई है। वार्ड नंबर 13 गंज निवासी पॉजीटिव व्यक्ति के करीबी संपर्क में आने से उक्त व्यक्ति का सेंपल जांच के लिए भोपाल भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट आज पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2 हो गई है। वार्ड नंबर 13 निवासी पॉजीटिव व्यक्ति का उपचार भोपाल में चल रहा है। वहीं वार्ड क्रमांक 4 में आज दो सर्वे दलों द्वारा 43 घरों का सर्वे कर 243 व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी प्राप्त की गई।
जिले में अन्य देशों से सीहोर पहुंचे कुल व्यक्तियों की संख्या 232 है जिनमें से 184 लोगों की अब तक स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी ऐसे व्यक्ति की पहचान नहीं की गई जो अन्य राज्यों और अन्य जिलों से लौटे थे। जिले में अब तक होम कोरेंटाईन किए गए व्यक्तियों की संख्या 43913 है। डॉ. डेहरिया ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान ऐसे व्यक्ति जो विदेश से सीहोर जिले में नहीं लौटे थे परंतु अन्य जिलों एवं राज्यों से लौटे थे और विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा घर-घर सर्वे के दौरान चिन्हित किए गए। अब तक कुल 43913 व्यक्तियों का होम कोरेंटाइन पूर्ण किया जा चुका है। जिले से अब तक कुल 1218 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 1042 सेंपलों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त हुई है। सोमवार को 53 सेंपल जांच के भोपाल भेजे गए। कुल 140 सेंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। अभी तक हास्पिटल आईसोलेशन में भर्ती मरीजों की कुल संख्या 14 है। कोरोना संक्रमण पाजीटिव मरीजों की संख्या 13 है। कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु संख्या 2 है। कुल कंटेंमेंट एरिया 2 हैं। पैथालॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 23 है। वहीं विदेश से आए यात्री जो गृह जिला या निवासरत जिला में वापस नहीं आए उनकी संख्या 48 है। कोरोना संक्रमित उपरांत ठीक हुए मरीजों की संख्या 9 है। आज सीहोर के 46, श्यामपुर के 3 एवं इछावर के 2 सेंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं

Post A Comment: