इछावर मे कोरोना की आग को पुलिस दे रही हवा, रात की तो बात ही अलग दिन मे भी गश्त का वक्त नहीं...कहीं पुलिस की लापरवाही के कारण ही तो नहीं फैल रहा कोरोना !

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर नगर मे अबतक 24 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं। नगर मे आधा दर्जन कंटेनमेंट एरिया हैं इनमे से सबसे ज्यादा मुख्य बाजार से सटे कुम्हार मोहल्ले के हैं। लेकिन विडंबना है कि कंटेनमेंट एरिया बेकाबू है क्योंकि वहां के रहवासी बेरोकटोक बाहर निकलकर सड़कों पर घूमते नज़र आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इलाके को सील करने का मतलब क्या है!!
बाजार के रहवासी बताते हैं कि प्रशासन के इस ढीले रवैये  के कारण कोरोना का संक्रमण अन्य मोहल्लों मे भी फैल सकता है। बताया तो यहा तक भी जा रहा है कि कंटेनमेंट एरिये के लोग बेखौफ अपनी दुकानें भी संचालित कर रहे हैं। गली के पास दो चौकीदार तैनात किए गए हैं लेकिन वह भी ड्यूटी से कुछ-कुछ समय के लिए नदारद हो जाते हैं। अन्य कंटेनमेंट क्षेत्रों की भी अमूमन यही हालत है।
 पुलिस कुछ नहीं कर पा रही क्योंकि इछावर का थाना टीआई रहित है। लाकडाउन के वक्त यहां डीएसपी मनीष राज और टीआई अरविंद कुमरे के हाथों मे कमान थी जिसका नतीजा था कि सम्पूर्ण लाकडाउन के वक्त एक भी कोराना संक्रमित नहीं पाया गया लेकिन अब अनलाक के समय प्रतिदिन कोरोना संक्रमित पाये जा रहे हैं। पुलिस ने अपना दायित्व सही तरीके से नहीं निभाया तो हो सकता है कि इछावर नगर मे संक्रमितों का ढेर लग जाए।
वर्तमान मे थाने का कार्यभार एसआई राजेंद्र व्यास संभाले हुए हैं जिनसे व्यवस्था संभल नहीं रही! रात्रिकालीन गश्त भी सवालों के घेरे मे है। लोगों के बीच पुलिस के लचरता की चर्चा सड़कों पर सुनी जा रही है। 
इछावर थाने के वर्तमान अंदरूनी हालातों को लेकर कहा जा रहा है कि- इस समय
 "राम नाम की लूट है , लूट सके तो लूट__अंत काल पछताएगा 'पद' जाएगा जब छूट.."
Share To:

Post A Comment: