आष्टा/सीहोर --दिनेश शर्मा
एमपी मीडिया पाइंट
कोरोना संक्रमण की बड़ी रफ्तार, शहर के साथ साथ अब ग्रामीण क्षेत्र में भी पैर तेजी से पसार रहा है। स्वास्थ विभाग द्वारा दी जा रही जानकारी अनुसार आज तक आष्टा अनुविभाग में 43 लोग कोरोना पाजेटिव हो संक्रमित हो गए है ।आज 1 ही दिन में 9 लोगो की रिपोर्ट संक्रमित पाजिटिव आयी है । आज पूरे सिहोर जिले में 32 लोग पाजिटिव हुए है ।जिनमे सीहोर के 2 पत्रकार भी शामिल है ।
आज जिस तरह की संक्रमण की रिपोर्ट आई है उसमें शहर में सेमनरी रोड पर 1 व्यक्ति पजेटिव मिला है तो ग्रामीण क्षेत्रो में नए सिरे से कोठरी में 2, मानखेड़ी में 2 सेवदा में 1 कजलास में 1, ओर जावर में 2 मरीज मिलने से, कुल 9 लोगो की आज रिपोर्ट संक्रमित होने की आयी है , जीने आज कोविड सेंटर सिहोर भेज दिया गया है , नगर में अभी तक 8 कंटेन्टमेंट क्षेत्र और गाँव मे 1 कंटेन्टमेंट क्षेत्र था, किन्तु आज आयी रिपोर्ट के बाद ओर नए कंटेन्टमेंट क्षेत्र और नए सिरे से बनेंगे ।
इस तरह आज तक कुल पाजेटिव मरीजो की संख्या 43 हो गयी है , जिसमे 19 लोग स्वस्थ होकर अपने धर आ गए है , 1 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है, व 1 मरीज भोपाल में भर्ती है बाकी 23 लोग पाजेटिव होकर कोविड सेंटर सीहोर में भर्ती है ।


Post A Comment: