आज फिर मिली चार महिलाएं कोरोना संक्रमित,
इछावर मे संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 24
पिछले दो दिनों मे सभी 09 संक्रमित महिलाएं, जिनमें 09 वर्षीया बालिका भी

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर मे आज फिर चार महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जानकारी देते हुए बीएमओ डा. बीबी शर्मा ने बताया कि दो संक्रमित व्यक्ति इछावर नगर के और एक संक्रमित ब्लाक के धामंदा गांव व एक ग्राम बिछोली का पाया गया है।

बतादें कि इछावर के दोनों संक्रमित नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड स्थित कुम्हार मोहल्ले से हैं जिसमे एक 09 वर्षीय बालिका व 60 वर्षीय महिला है। इनके सैंपल भोपाल भेजे गए थे। तीसरी महिला 24 वर्षीया ग्राम धामंदा निवासी है व चौथी 24 वर्षीया महिला ग्राम बिछोली निवासी है।
खासबात यह है कि दो दिनों के अंदर जो 09 कोरोना संक्रमित पाए गए वे सभी महिलाएं हैं। इछावर के दोनों संक्रमित कंटेनमेंट एरिया से हैं। इछावर मे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 24 हो गई है। जिनमें से 20 इछावर नगर से हैं बाकी 04 गाजीखेड़ी,सुआखेड़ा,धामंदा बिछोली गांव के निवासी हैं। इछावर मे फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वैसे भी प्रशासन ने दो दिवसीय लाकडाउन का निर्णय पहले ही ले लिया था।.
Share To:

Post A Comment: