Home
Unlabelled
सीहोर: पुण्यतिथि के अवसर पर कल 24 जुलाई को दिया जाएगा महान वीर कुं चैन सिंह को गार्ड आफ आनर, सीहोर मे शहीद हुए थे नरसिंगढ़ राजकुमार
कुंवर चैन सिंह की पुण्य तिथि 24 जुलाई को, दशहरा वाले बाग़ स्थित स्मारक पर दिया जाएगा गार्ड आफ आनर
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
नरसिंहगढ़ रियासत के राजकुमार कुँवर चैन सिंह की पुण्य तिथि के अवसर पर उनके दशहरा वाले बाग स्थित स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये जाएंगे। उनके द्वारा अंग्रेजों से लोहा लेते हुए वीर गति को प्राप्त हुए थे। 24 जुलाई को उनके स्मारक स्थल पर गॉर्ड ऑफ़ ऑर्नेर भी दिया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2015 से सीहोर स्थित कुंवर चैन सिंह की छतरी पर गार्ड ऑफ ऑनर प्रारम्भ किया है। इस दिन यहां अमर शहीदों का पुण्य स्मरण किया जाता है और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये जाते हैं|
नागरिकों भारत जोड़ो आन्दोलन की महती भूमिका नरसिंहगढ़ रियासत के राजकुमार कुंवर चैन सिंह की स्मृति को अक्षुण बनाए रखने में भारत जोड़ो आन्दोलन के संस्थापक संयोजक डा. बलबीर तोमर और साथियों का महत्वपूर्ण योगदान है| उनके बिना इस आयोजन की कल्पना भी नहीं की जा सकती| शुक्रवार को कुंवर चैन सिंह के दशहरा वाले बाग स्थित स्मारक पर संगठन के माध्यम से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क लगाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे।
Back To Top
Post A Comment: