अनलाक मे खुला कोरोना का लाक

राजेश शर्मा 


इसे विडंबना ही कहा जा सकता है कि गत तीन माह मे इछावर के अंदर जो कोरोना अपनी दस्तक नहीं दे पाया था वही कोरोना अनलाक के दौरान लगातार दो दिन नगर के दीवड़िया फाटक पर दस्तक दे रहा है।

नागरिकों मे जागरुकता की कमी कहें या प्रशासन की बेमतलब की ढील लेकिन नतीजा अब सबके सामने है।
लापरवाही के नमूने रोज़ सड़कों पर दिखाई दे रहे थे। लोग बेखोफ नज़र आ रहे थे।
एक बाइक पर तीन-तीन बिना मास्क के सवार व्यवस्था का मूंह चिढ़ा रहे थे। ...सबको समझ आ रहा था लेकिन प्रशासन को नहीं---नतीजा क्या निकला कि अब मोहल्ले मे डंडा लेकर घूम रहे हैं।

बेमतलब के प्रशासनिक फेरबदल किए गए, सीहोर जिले के रहनुमाओं को मंत्री पद की चाहत ने अंधा बना दिया। पेतरेबाजी ने प्रशासन की कारगुजारी से नज़र हटा दी।....तीन माह तक जो जिला कोरोना से अछूता रहा वही जिला सीहोर अब अनलाक के दौरान कोरोना की कुख्यात गोद मे समाता जा रहा है।

कल खबर शाया हुई थी कि

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग फैज अहमद किदवई ने शनिवार को कोविड-19 की व्यवस्था को लेकर के जिला चिकित्सालय का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फीवर कलीनिक, कोरोना सैंपल कलेक्शन, रिकार्ड की जानकारी, भर्ती, वेन्टीलेटर आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संतुष्टि व्यक्त की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
     प्रमुख सचिव किदवई ने कलेक्टर अजय गुप्ता से कोविड-19 के फैलाव से बचाव के संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं एवं लोगों को जागरुक करने सहित पॉजीटिव मरीजों एवं स्वस्थ्य मरीजों की जानकारी ली। किदवई ने कलेक्टर  गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का परिणाम है कि अभी तक जिले में कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर डेहरिया एवं सिविल सर्जन द्वारा मरीजों की देखरेख, दवाईयां, खाने-पीने, प्रोटीन, डाईट संबंधित अन्य जानकारी प्रदान की गई। 
     प्रमुख सचिव श्री किदवई ने जिला मुख्यालय स्थिति कोविड केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती कोरोना पॉजीटिव मरीजों से मोबाईल पर चर्चा करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं उपचार सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
     इसके पश्चात प्रमुख सचिव श्री किदवई नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम सिंहपुर एवं छिदगांव मौजी में चल रहे घर-घर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया एवं दल द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य के विषय में सभी बिंदुओं पर बात की और कार्य में संतुष्टि प्रकट की। उन्होंने दल सदस्यों से अपनी थर्मल स्क्रनीनिंग और ऑक्सीजन का भी टेस्ट कराया। इसी प्रकार श्री किदवई ने नसरुल्लागंज और रेहटी में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित स्थानीयजनों से भी चर्चा की। इस दौरान अपर कलेक्टर विनोद कुमार चतुर्वेदी, जिला मलेरिया अधिकारी क्षमा वर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब इस खबर को खबर कहें या बेखबरों की जुबानी!!
सिर्फ़ कागज़ पर चल रहा सबकुछ है__हकीकत खुद सड़क से नारे लगा रही है। दौरा करें__संतुष्टि जाहिर करें और घर मे तानकर बिस्तर सो जाएं। कानून किस दिन के लिए बनते है? आपदा और संकट के समय कानून काम ना आएगा तो कौन काम आएगा__भीड़तंत्र को प्रजातंत्र मे तब्दील करने का आखिर दायित्व किसका है।
कोरोना से मौतों की शुरुआत हुई तो जवाबदेह कौन?

आज अधिकारियों के पास पद तो है लेकिन आभा नहीं..आभाविहीन चेहरा सिर्फ़ आइने को ही भाता है पब्लिक को नहीं...यह अटल सत्य है। तकलीफ़ और तड़फ जिसे होती है यह वही अनुभव करता है।
Share To:

Post A Comment: