हाईस्कूल का आया रिजल्ट, आष्टा हुआ गोरांवित

  प्रदेश ओर जिले के फलक पर चमके होनहार सितारे,
 होटल पर काम करने वाले मजदूर के दोनो बेटों ने  आष्टा का मान पूरे प्रदेश में बढ़ाया,
आयुष अटरिया हाईस्कूल  की प्रदेश की प्रावीण्य सूची मे अव्वल नम्बर प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में प्रमुख स्थान बनाया,
वही अंकित अटरिया ने पूरे सीहोर जिले में टॉपर के रूप में अपनी मेहनत से प्रथम स्थान बनाया । 


दिनेश शर्मा,आष्टा  एमपी मीडिया पाइंट 


बीते दिवस माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा  दसवीं हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया । इसमें आष्टा तहसील के ग्राम डोडी के दो सगे भाइयों ने अपनी मेहनत और लगन से उच्चतम अंक लेकर प्रेदेश व जिले में सर्वोच्च स्थान पाकर आष्टा सहित पूरे सिहोर जिले का नाम रोशन कर दिया ।
आपको बतादे की यह दोनों बालको के पिता लक्ष्मण अटरिया एक होटल में मजदूरी का कार्य करते है । ओर इनका जीवन बहुत अभाव ग्रस्त है , 
इसके बाद भी दोनो बच्चों मेहनत और उसके परिणाम ने यह बता दिया की शिक्षा प्राप्ति में या किसी भी छेत्र में आर्थिक समस्या अवरोध नही बन सकती, अगर मन की इक्छा शक्ति दृढ़ हो तो, हर सपना पूरा पूरा किया जा सकता है । 
आज यह बात इन दोनों बच्चे आयुष, ओर अंकित ने पूरी तरह से आर्थिक अभावों से जूझते हुए सफलता अर्जित कर सिध्द कर दी । अंकित अटरिया ने जहाँ प्रेदेश के मेरिट सूची में अपना प्रमुख स्थान बनाया , वही अंकित अटरिया ने जिले की प्रावीण्य सूची में सर्वश्रेष्ठ स्थान बना कर पूरे जिले सहित आष्टा तहसील को गौरवांवित कर दिया 
रिजल्ट आने के बाद दोनों छात्रों के पिता बहुत प्रसन्न दिखयी दिए बच्चों के पिता  ने कहा कि में जो काम करता हु , मेरे बच्चे नही करे , । वही पूरे गांव में हर्ष की लहर हिलोरे मारने लगी ।सभी ग्रामीण जन , माताएं   बहने  दोनो बच्चों की बलाए लेते हुए दुआएं देने लगी, वही बच्चों के घर के सामने सभी लोगो ने ढोल नगाढ़े बजा कर व  मिठाईया बाट कर अपनी खुशी जा इजहार किया 
आपको बता दे कि यह दोनों बच्चे आष्टा जे मॉर्डन पब्लिक स्कूल के छात्र है ।आज इनकी मेहनत से स्कूल संचालक भी अति प्रसन्न है ।ऐसे बच्चों पर उन्हें भी गर्व है 
 इसीतरह सेक्रेटहार्ट स्कूल की कुमारी अंजली पटेल  पिता प्रमोद पटेल  ने भी 300 में से 297 अंक पाकर प्रदेश की सूची में  7 वा स्थान प्राप्त किया है । तीनो बच्चों के घर खुशी का माहौल है , लोग बधाइयां दे रहे है , ओर होनहार बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना जर रहे है ।

Share To:

Post A Comment: