लेखिका
-----------
💫👇 तपती धूप की कड़ी दोपहर है,परीक्षा 👇✒ ✒
....परिक्षाओ इम्तहानों का दौर है परिक्षाएं ---- और फिर परिक्षाओ की निर्णायक घड़ी ,निर्णय कि इन्हीं घड़ियों पर टिके होते है ,भविष्य के सतरंगी सपने -------इन्हीं सपनों की ओट में छुपे होते है अपनो के वो सपने जो उन्होने कभी खुद अपने लिये देखे थे ,निर्णय की घड़ियो में कुछ सपने आसमान छू लेते है तो कुछ असफलता की कुंठा में दम तोड़ देते है ,परंतु केवल शैक्षिणक परिक्षायें ही व्यक्ति के गुणो और क्षमता की अंतिम मापक नहीं होती ,ऐसे बहोत से क्षेत्र होते है,जहां व्यक्ति स्वयं को निरतंर साबित करता है ,बौद्धिक सामाजिक आर्थिक और सर्वोपरि है ,व्यवहारिक क्षेत्र जिसके आधार पर तय किया जाता है हम जीवन में क़ितने सफलीभूत है ,परीक्षा का मतलब सिर्फ किताबी डिग्रीयो से नहीं होता ,जीवन का हर क्षैत्र परिक्षाओ से होकर गुजरता है ,हर घड़ी हर पल और एक इम्तहान होता है परिक्षाये ही तो है जो जीवन को तराशती ,जीवन में ताजगी और ऊर्जा भर देती है,परिक्षाये तो जीवन में चलने वाली निरंतर प्रक्रिया है ,तपती धूप की कड़ी दोपहर है,जिंदगी खुश होती है ,जब हम सफल होते है ,धूप को अपनी मुठ्ठी में बंद करने का साहस करते हैै,जीवन की कठिन परिक्षाओं से गुजरते मूल्यवान बनते जाते है ,महत्वाकांक्षाओ का अनुचित भार ढोती जिंदगी जीवन की अंकसूची में सबसे ऊपर है,इसे असफलता कि कुंठा से मारना नहीं है ,परिक्षाओं से यथार्थ जीवन को लाभान्वित करना ही परीक्षा के सही मायने है ,परिक्षाये तो जिंदगी के सफर को मजबूत बनाने वाली साथी भी है और सारथी भी ,चुनौतियों को स्वीकारने की साहसिक क्षमता का नाम है परीक्षा ,कर सकने के जज्बे को कस कर थामे रखिये सफलता आपके साथ साथ चलेगी ,हौसलों की कभी हार नहीं होती ,असफलताओं और विपरीत परिस्थितियों में मुस्कुराना भी जिंदगी के इम्तहान की सबसे बड़ी सफलता है ,परिक्षाये ही तो है जो व्यक्ति को मजबूत बनाती रास्ते बनाती चलती है जूझने के जज्बे को जिंदा रखती है इन्हीं जज़्बों में जीवित रहते है सफलता की परीक्षा के विकल्प -----।


Post A Comment: