बड़ी कार्रवाई
आष्टा/सिहोर---दिनेश शर्मा
एमपी मीडिया पाइंट
आष्टा वन विभाग ने पकड़ी बेस कीमती लाख रुपये की सागवान लकड़ी ।
मुखबिर की सूचना पर वन विभाग को मिली सफलता ।
65 नग सिल्ली (चिरपट्ट) से भरी पिकअप वाहन हाइवे से डाबरी के पास पकड़ी ।
पिकअप की कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गयी ।और लकड़ी की कीमत 1 लाख मूल्यांकित हुई ।
लकड़ी ओर वाहन के साथ 2 आरोपी जुबेर निवासी आगरमालवा, ओर गाड़ी का मालिक और ड्रायवर सादिक निवासी तलेन भी धराये ।
आरोपियों को न्यायालय भेजा जाएगा ।
लाखो की पिकअप वाहन को राजसात करने की कार्यवाही की जा रही है ।
लकड़ी ओर वाहन पकड़ने की कार्यवाही बीते दिवस 24 जुलाई शुक्रवार को रात 9:00 बजे की है ।
पर मीडिया को 17 घण्टे बाद इस कार्यवाही की जानकारी देने के पीछे कारण जो भी रहे हो, पर इस भारी लेट लतीफी ने पूरी कार्यवाही को सवालो के घेरे में खड़ा कर दिया है ।


Post A Comment: