मध्यप्रदेश के उज्जैन मे धराया कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास,
गैंग के दो सदस्य पहले ही एनकाउन्टर मे मारे जा चुके हैं
कानपुर, एमपी मीडिया पाइंट
गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने गुरुवार उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विकास दुबे को महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विकास को उज्जैन से उत्तर प्रदेश ला रही है। सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया। बता दें कि इससे पहले यूपी पुलिस ने विकास के दो साथियों को एनकाउंटर में मार डाला।
वहीं विकास के करीबी रणबीर शुक्ला ने देर रात महेवा के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार को लूटा था, उसके साथ तीन और बदमाश भी थे। पुलिस को जैसे ही लूट की खबर मिली, अधिकारियों ने चारों को सिविल लाइन थाने के काचुरा रोड पर घेर लिया। रणबीर ने बचने के लिए फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और रणबीर शुक्ला को ढेर कर दिया। हालांकि, उसके तीन साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश मे जुटी है।

Post A Comment: