स्टाफ की कमी से जूझता इछावर थाना'

शिवराजसिंह राजपूत,इछावर                    एमपी मीडिया पाइंट   

जिस इछावर मे पूरे लाकडाउन के दौरान एक भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया उसी इछावर मे अब अनलाक के दौरान एक सप्ताह के अंदर तीसरा कोरोना पाजीटिव पाया गया है । बीएमओ डा बीबी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के कुम्हार मोहल्ले मे युवती कोरोना संक्रमित पाया गया है उसकी ट्रेवलिंग और कांटेक्ट हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है साथ ही आसपास के इलाके को सील किया जा रहा है । बतादें कि इछावर मे पाये गए अभीतक के तीनों कोरोना संक्रमित मुख्य बाजार से संबद्ध हैं जो चिंता का विषय है।

वही पुलिस प्रशासन की बात की जाए तो स्टाफ की कमी से नहीं हो पा रही नगर की व्यवस्था, जिस इछावर  मे पिछले एक माह मे  एक डीएसपी मनीष राज और टीआई पदस्थ हुआ करते थे वहां अब पद योग्य कोई अधिकारी नहीं है। पूरा थाना खाली-खाली सा दिखाई देता है और कानून व्यवस्था लड़खाड़ाई सी__इछावर थाने पर टीआई सहित कई पद खाली,महिला अधिकारी तक नहीं, इछावर थाने में स्टाफ की कमी है यहां थाना प्रभारी सहित कई कर्मचारियों के पद खाली  है। वर्तमान में इछावर थाने में, 2 सब इस्पेक्टर,1 ऐएसआई, 2 प्रधान आरक्षक, व 10-15 के लगभग सैनिक हैं।  जबकी यहां थाना टीआई हेड कॉन्स्टेबल के साथ महिला आरक्षक और कई जवान के पद खाली हैं।
थाने क्षेत्र में चोरी के साथ लूटपाट और लड़ाई झगड़े की घटनाएं  होती रहती हैं। वही देश में चल रहा कोरोना वायरस में बैंक या सार्वजनिक स्थानों पर और चौराहों पर हर जगह पुलिस की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में यहां पुलिस बल बढ़ाया जाना जरूरी हो गया है। बड़ी घटना होने पर मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इछावर थाना पूरी तरह स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। साथ ही कानूनी-व्यवस्था को नियंत्रण करने मे भारी दुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
Share To:

Post A Comment: