इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

सीहोर जिले के इछावर नगर मे ऐसा लगता है कि कोरोना ने अपने कदम पुख्ता तरीके से जमा लिये हैं। एक पखवाड़ा से मोहल्ले-मोहल्ले मे दस्तक दे रहा है।

सोमवार को फिर दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। जानकारी देते हुए बीएमओ डा. बीबी शर्मा ने बताया कि नगर के वार्ड क्रमांक- 3 मे एक 26 वर्षीय एवं दूसरा 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाया गया है। बड़ वाला कुआं के नजदीक इलाके को सील किए जाने की प्रक्रिया शुरु की जा रही है  और दोनों संक्रमित व्यक्तियों को सीहोर भेजा जाएगा।

बता दें कि दोनों ही व्यक्ति शनिवार को इछावर अस्पताल पहुंचे थे जिन्हें सर्दी-जुकाम,खांसी,सांस लेने की तकलीफ़ के बाद संदिग्ध कोरोना संक्रमित मानते हुए सैंपल भोपाल भेजे गए थे। आज रिपोर्ट जो प्राप्त हुई वह पाजिटिव निकली। इछावर नगर मे अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है।
Share To:

Post A Comment: