इछावर नगर में हुआ कोरोना मरीजो का आंकड़ा एक दर्जन,
कोरोना ने आज मारा पंजा


इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर में आज 5 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। एक ही परिवार के चार व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसमें तीन युवक और एक युवती शामिल है। वही एक व्यक्ति  वार्ड क्रमांक 5 का बताया जा रहा है। बता दें कि यह पहला मामला है जब एक ही दिन मे एकसाथ 5 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना के आज पंजे से कई घर आहत हुए हैं।  बतादें कि पूर्व कंटेंटमेंट एरिया से जुड़ा ही मामला है। नगर में कोरोना संक्रमण की चेन नहीं टूट रही है। यहीं वजह है,कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं।
जानकारी देते हुए बीएमओ डा. बीबी शर्मा ने बताया कि नगर में आंकड़ा बढ़कर 12 पर पहुंच गया है। जिसमे दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
बढ़ी बात यह है कि जिस इछावर मे सम्पूर्ण लाकडाउन के दौरान एक भी कोराना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया था उसी इछावर मे अब वार्ड दर वार्ड संक्रमित सामने आने लगे हैं जो चिंता का विषय है।
Share To:

Post A Comment: