फतेहाबाद, एमपी मीडिया पाइंट 
 फतेहाबाद जिले के भट्टूकलां क्षेत्र में हुए एक हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई। घटना गांव खाबड़ा के नजदीक की है, यहां एक रिट्ज कार सड़क पर बनी पुलिया से टकरा गई, जिसमें सवार 3 पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।वहीं एक होमगार्ड को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसके इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी पुलिसकर्मी सिरसा से आदमपुर की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार थी।
Share To:

Post A Comment: