सीहोर मे कोरोना का कहर जारी,
आज 27 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई
3 व्यक्ति स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए
वर्तमान में कुल एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या-93 
सीहोर 24 जुलाई,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

सीहोर जिले मे कोरोना का कहर जारी है जिससे निपटने के लिए जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों मे लाकडाउन का सिलसिला शुरु हो गया है। नसरुल्लागंज मे पांच दिवसीय लाकडाउन जारी है वहीं तहसील मुख्यालयों पर दो-दो दिवसीय लाकडाउन के आदेश आज जारी किए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी  अनुसार  आज शुक्रवार को  27 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। पॉजीटिव व्यक्तियों में अकेले सीहोर के 16 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई, जिसमें बड़ी ग्वालटोली के 8, दुर्गा कालोनी 2, दांगी स्टेट,चाणक्यपुरी व कस्बा से 1-1 तथा दीवान बाग से 3 व्यक्ति है।
 इछावर के 5 व्यक्तियों को रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जिसमें 3 कंटेनमेंट क्षेत्र से और 2 ग्रामीण क्षेत्र से है। खासबात यह है कि पांचों ही संक्रमित महिला हैं। नसरूल्लागंज विकासखण्ड से 5 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जिसमें कंटेनमेंट क्षेत्र से 3  नीलकंठ रोड से 1 तथा ग्राम तिलाड़िया का 1 व्यक्ति शामिल है। आष्टा के किले वाले क्षेत्र कंटेनमेंट से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। आज 3 व्यक्तियों का स्वस्थ होने के उपरांत कोविड केयर सेंटर सीहोर से डिस्चार्ज किया गया है। डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों में आष्टा से 1 और सीहोर से 2 व्यक्ति शामिल है।  जिले में अब तक स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 53 हो गई है। अब तक 6 पाॅजीटिव व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसमें 1 की मृत्यु इंदौर में तथा 5 की मृत्यु भोपाल में उपचार के दौरान हुई है। मृतकोंमें 2 महिलाएं तथा 4 पुरूष शामिल है। जिले में कुल एक्टिव कंटेनमेंट एरिया की संख्या 41 हो गई है वहीं आष्टा के मालवीय नगर को कंटेनमेंट क्षेत्र से मुक्त घोषित किया गया।
Share To:

Post A Comment: