हवन करते हाथ जले,
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खाई मे से निकालने के प्रयास मे क्रेन पलटी,
हाईवे पर लगा जाम,
इछावर/नादान
एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर-नसरुल्लागंज हाईवे पर एक्सीडेंट ने आज उस वक्त हैट्रिक मार दी जब बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए एक ट्रक को निकाला जा रहा था।
जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर नादान घाट पर एक क्रेन ट्रक को निकालने पहुंची थी। ट्रक निकालने के चक्कर मे क्रेन रोड पर पलट गई जिससे चक्का जाम हो गया।
 पिछले तीस घंटे के दौरान नादान घाट पर यह तीसरा हादसा हुआ। तीनों जबरदस्त  दुर्घटनाओं की खासबात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
Share To:

Post A Comment: