इछावर नगर में हुआ कोरोना मरीज का आंकड़ा सात
इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर में तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमें दो युवक और एक युवती शामिल है।
बता दें कि यह पहला मामला है जब एक ही दिन मे  
एकसाथ तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 3,4,5,निवासियों की आज रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बतादें कि पूर्व कंटेंटमेंट एरिया से जुड़ा ही मामला है। नगर में कोरोना संक्रमण की चेन नहीं टूट रही है। यहीं वजह है,कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। नगर में आंकड़ा बढ़कर सात पर पहुंच गया है।
बढ़ी बात यह है कि जिस इछावर मे सम्पूर्ण लाकडाउन के दौरान एक भी कोराना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया था उसी इछावर मे अब वार्ड दर वार्ड संक्रमित सामने आने लगे हैं जो चिंता का विषय है।
Share To:

Post A Comment: