वर्षा की कामना को लेकर किया अभिषेक


आष्टा/दिनेश शर्मा
एमपी मीडिया पाइंट 

सीहोर जिले की आष्टा तहसील अंतर्गत जीवन दायनी पार्वती नदी के उद्गम स्थल पर शहर पर बीते दिवस मानसून की बेरुखी के चलते  अच्छी बारिश की मंगल कामना लिए आष्टा से  समाजसेवी, कुशल राजैतिक, संघर्ष शील व्यक्तित्व का धनी भविष्य(कालू) भट्ट पिथापुरा   पहुँचा ओर अच्छी बारिश की कामना के लिए किया भगवान भोलेनाथ ओर माँ पार्वती जी का अभिषेक ।

अच्छी बारिश की कामना को लेकर कालू भट्ट पहुंचे पार्वती का अभिषेक कराने ,
आष्टा शहर से 45 किलोमीटर दूर पार्वती नदी के  उदगम स्थल,पिथापुरा, जहाँ से पार्वती जी उद्गामित होकर बहुत बहुत दूर तक अनेकों शहरों की जीवन दायनी बनी हुई है ।
पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी अच्छी बारिश की कामना को लेकर पूर्व पार्षद कालू  भट्ट अपने  मित्रों के साथ  आष्टा तहसील के सिद्दीकगंज  क्षेत्र में आष्टा से  45 किलोमीटर पिथापुरा स्थल पार्वती उद्गम पर पहुंचकर मां पार्वती महादेव  सहित उद्गम  कुंड  का अभिषेक किया। 
कालू भट्ट ने बतलाया कि जुलाई का सावन महीना पूरा सुखा जा रहा है यह बहुत ही चिंता का विषय है । किसान चिंतित है व्यापारी परेशान है और इस आष्टा शहर सहित पूरे जिले और प्रदेश में अच्छे मानसून को लेकर आज मां पार्वती के उद्गम स्थल पर पहुंच कर उनका अभिषेक किया है और यह विनती की है इस क्षेत्र में जीवनदायी पानी प्रदान करने वाली मां पार्वती शहरवासियों सहित सभी पर आशीर्वाद अपना बनाए रखें 
आपको बता दे बारिश नही होने से ग्रमीण क्षेत्रो में अनेको टोने टोटके भी किये जा रहे ।वही भगवान को प्रसन्न करने और इंद्र देवता को झमाझम बरसने की कामना लिए  पूजा पाठ , हवन ,अभिषेक हो रहे है , की किसी तरह इंद्रा देवता प्रसन्न हो जावे ओर अच्छी वर्षा हो ,  गावो में किसान अपने परिवार सहित पूरा गांव जंगल मे जाकर भोजन बना कर   भी खा रहे है । 
आपको यह भी बता दे कि आष्टा शहर की जीवन दायनी पार्वती नदी का उदगम स्थल बड़ा ही रमणीक है , बहुत दूर दूर से लोग उदगम स्थल को देखने आते है  क्योकि आष्टा के पास से उद्गमित हुई यह नदी अपनी अनुपम छटा बिखेरते हुए विशाल स्वरूप लेकर गुजरात तक निकल गयी है । 

Share To:

Post A Comment: