कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के निवास स्थल को कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित
सीहोर 21 जुलाई,2020
एमपी मीडिया पाइंट

जिले में कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के निवास स्थल को कलेक्टर अजय गुप्ता द्वारा मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71 के तहत कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री गुप्ता द्वारा जारी आदेश अनुसार कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों के निवास स्थान तहसील आष्टा के ग्राम मानाखेड़ी को पश्चिम में बाबूलाल नाई के घर से पूर्व में बाबूलाल आ.रामचरण खाती के मकान तक, उत्तर में कन्हैयालाल के खेत से दक्षिण राड़ तक, सीहोर के वार्ड क्रमांक 29 दांगी स्टेट को दक्षिण मे राजेश वर्मा के मकान से पार्क तक, प्रकाश सेठी के मकान से पार्क तक, नगरीय क्षेत्र आष्टा के वार्ड क्रमांक 4 किला आष्टा को दक्षिण में भैया एमपी के मकान से उत्तर में शकील अली के मकान तक, शकील अली के मकान से पश्चिम में इसरत अली के मकान तक, इसरत अली के मकान से दक्षिण में वेस्ट कान्वेंट स्कूल तक, स्कूल से पूर्व में भैया एमपी के मकान तक, सीहोर के वार्ड क्रमांक 12 दुर्गा कॉलोनी  को मलखान सिंह राठौर से हरिनारायण राठौर के घर के समीप बिजली पोल तक, रामचंदर, उमराव सिंह राठौर के मकान तक, सीहोर के वार्ड क्रमांक 7 कनकपुरी भोपालनाका को दक्षिण में दिनेश चन्द्रवंशी के मकान की गली, पूर्व में केसी भावसार से आरडी बैरागह, बैरागी के मकान की गली तक सीहारे के वार्ड क्रमांक 9 चाण्क्यपुरी को दक्षिण में रामसिंह परमार गली, पश्चिम में मेहरबान सिंह एवं लोकेश आर्य के मकान की गली तक, सीहोर के वार्ड नंबर 12 बड़ी ग्वालटोली को उत्तर में अमित किराना जनरल स्टोर से गोरेलाल यादव के मकान तक, दक्षिण में नाथुराम यादव के मकान से नंदलाल यादव के मकान तक, वार्ड क्रमांक 23 पुलिस लाईन एमपीईबी वर्कशाप रोड को पूर्व में भारत ताम्रकार इलेक्ट्रानिक दुकान से गणेश वाश्तवार की दुकान तक, पश्चिम में संतोष अग्रवाल जनरल स्टोर से बंटी अग्रवाल के घर तक, उत्तर में 23 एमपीईबी वर्कशाप रोड तक कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। कंटेनमेंट एरिया के अन्तर्गत पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कंटेनमेंट एरिया के समस्त निवासियों का होम कोरोनटाईन में रहना उचित होगा। कंटेनमेंट एरिया के अंदर भी आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
------------

 किल कोरोना अभियान में 2 लाख 72 हजार से अधिक घरों तक पहुंचा स्वास्थ्य अमला,
अभियान की सफलता के लिए बनाए गए थे 240 दल

सीहोर 21 जुलाई,2020
एमपी मीडिया पाइंट

1 जुलाई से 15 जुलाई तक संचालित किल कोरोना अभियान में स्वास्थ्य विभाग के शहरी एवं ग्राम स्तरीय अमले द्वारा 14 लाख 80 हजार 278 व्यक्तियों के घरों तक पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। गई। अभियान की सफलता के लिए ग्राम एवं शहरी स्तर पर 240 स्वास्थ्य सर्वे दल बनाए गए थे जिसमें ग्रामीण स्तर पर 211 तथा शहरी स्तर पर 29 दल बनाए गए थे। किल कोरोना अभियान के दौरान फीवर क्लीनिक में रेफर किए गए 758 व्यक्तियों की कोराना जांच सैम्पल कराए गए जिसमे से 20 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य सर्वे दलों द्वारा 2 लाख 72 हजार 76 घरों का सर्वे किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुधीर कुमार डेहरिया ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के करीब 12 लाख 18 हजार 51 व्यक्तियों तथा शहरी क्षेत्र में तकरीबन 2 लाख 62 हजार 227 व्यक्तियों से संपर्क कर किल कोरोना अभियान के अंतर्गत उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की गई। अभियान के दौरान 2 लाख 72 हजार 76 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान डेंगू,मलेरिया, कोविड-19 एवं अभियान के लिए चिन्हित बीमारियों से संबंधित करीब 1353 संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया था जिसमें मलेरिया लक्षण से संबंधित व्यक्ति, कोविड-19 संदिग्ध व्यक्ति तथा अभियान के दौरान चिन्हित की गई बीमारियों के व्यक्ति शामिल थे।
अभियान के दौरान  खांसी,सांस लेने में तकलीफ के साथ-साथ बुखार,गले में खराष अथवा दर्द से संबंधित व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्र की गई तथा अभियान की शुरूआत से पूर्व  7 दिवसों में किसी प्रकार की यात्रा या किसी कोविड-19 पाॅजिटिव व्यक्ति से संपर्क की जानकारी भी सर्वे दलों द्वारा प्राप्त की गई। मलेरिया कार्यक्रम के अंतर्गत बुखार के साथ यदि कंपकंपी सिरदर्द, उल्टी कमजोरी, चक्क्र आना तथा पसीना आकर बुखार उतर जाना जैसे प्रारंभिक लक्षण पाए जाने पर रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच तथा मलेरिया पाजिटिव पाए जाने पर मलेरिया के अनुसार उपचार की व्यवस्थाएं भी की गई थी।
Share To:

Post A Comment: