अनुसूचितजाति के व्यक्ति के दह संस्कार पर प्रतिबंध,
जातिवाद फैलाने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांंग,
कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन,

सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 


सार्वजनिक पंचायती श्मशान में अनुूसूचित जाति के ग्रामीणों के अंतिम संस्कार पर दंबगों ने प्रतिबंध लगा दिया है। श्मशान के नाम पर एक लाख 80 हजार रूपये की सरकारी राशि भी हड़प ली गई है। 

कलेक्ट्रेट पहुंचकर मंगलवार को आष्टा तहसील के ग्राम उदयपुर के अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने दाह संस्कार के लिए अलग श्मशाम भूमि देने और गांव में जातिवाद फेलाने वाले शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित रखने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाहीं करने की मांग को लेकर डिप्टी कलेक्टर प्रगति वर्मा को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया है। 

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया की ग्राम के समाजसेवी हिम्मत सिंह ने सार्वजनिक श्मशान  निर्माण कराया था। इसी शमशान पर सरपंच सचिव के द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत केवल टीनशेड लगाया गया और एक लाख 80 हजार रूपये का गबन कर दिया। ग्रामीणों की आवाज को दवाने के लिए गांव में जातिवाद घोला गया। दंबगों ने अनुसुचित जाति के व्यक्ति की मृत्यु होने पर शमशान में अंतिम संस्कार पर प्रतिबंध हीं लगा दिया और अनुसुचित जाति के लिए कोई अन्य स्थान पर भी शमशान बनाकर नहीं दिया। 
Share To:

Post A Comment: