लेखिका
गुरुवर की आराधना, करती है कल्याण ।
गुरु की आज्ञा मानकर , शिष्य बने गुणवान ।।
कदम कदम पर देखिये, झूठे लोग हजार ।
रचा हुआ हर ओर है, स्वारथ का संसार ।।
अंतःकरण की वेदना, देती दिल को चीर ।
बस मन का संतोष ही, हर लेता सब पीर ।।
सरहद पर जो दे गया, लड़ते- लड़ते प्राण ।
ऐसे वीर सपूत को, करता नमन मसान ।।
यदि माया में लिप्त हो, छोड़ा अपना देश ।
अपनों से होकर विमुख, बीते जीवन शेष ।।
करूँ नमन गुरुदेव को, नित्य नवाऊँ शीश ।
गुरु चरणन में दीखते ,परम पुरुष जगदीश ।।
हिंदी हिंद की आत्मा, मन से करो प्रचार ।
श्रेष्ठ सभी से है सखे , हिंदी का संसार ।।
सखे बिगाड़े क्या भला, उनका ये संसार ।
राम नाम के आसरे, करते जो भव पार ।।
होनी तो होकर रहे, समय बदलता चाल ।
कभी खुशी उर झूमती, कभी घूरता काल ।।
चाहे जितने ले बदल, रे मन अपने भेष ।
एक दिवस ले जायगा, काल पकड़कर केश ।।
दोहे
****गुरुवर की आराधना, करती है कल्याण ।
गुरु की आज्ञा मानकर , शिष्य बने गुणवान ।।
कदम कदम पर देखिये, झूठे लोग हजार ।
रचा हुआ हर ओर है, स्वारथ का संसार ।।
अंतःकरण की वेदना, देती दिल को चीर ।
बस मन का संतोष ही, हर लेता सब पीर ।।
सरहद पर जो दे गया, लड़ते- लड़ते प्राण ।
ऐसे वीर सपूत को, करता नमन मसान ।।
यदि माया में लिप्त हो, छोड़ा अपना देश ।
अपनों से होकर विमुख, बीते जीवन शेष ।।
करूँ नमन गुरुदेव को, नित्य नवाऊँ शीश ।
गुरु चरणन में दीखते ,परम पुरुष जगदीश ।।
हिंदी हिंद की आत्मा, मन से करो प्रचार ।
श्रेष्ठ सभी से है सखे , हिंदी का संसार ।।
सखे बिगाड़े क्या भला, उनका ये संसार ।
राम नाम के आसरे, करते जो भव पार ।।
होनी तो होकर रहे, समय बदलता चाल ।
कभी खुशी उर झूमती, कभी घूरता काल ।।
चाहे जितने ले बदल, रे मन अपने भेष ।
एक दिवस ले जायगा, काल पकड़कर केश ।।
निधि भार्गव 'मानवी' दिल्ली
-------------



Post A Comment: