राजेश शर्मा 

कोरोना रोग नहीं अब उद्योग बन गया है। हर शख्सियत खुद को कोरोना संक्रमित बताकर थोथी लोकप्रियता हासिल करने जुटी है इसमे नेता और अभिनेता विशेष रुप से शामिल है। मार्केटिंग का यह फंडा आम नागरिकों के गले उतर जाए तो सच्चे भारत की शुरुआत होगी। कोरोना के नाम पर अब केवल लूट-खसूट जारी है। हर तरीके से लोग फायदा उठाने पर आमादा हैं चाहे अस्पताल हों या सरकार के नुमांईंदे..

ताजा खबर पड़िए

मुम्बई , सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के कुछ सदस्य कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दोनों ने शनिवार देर रात अलग-अलग ट्वीट कर स्वयं के कोरोना पाजिटिव होने की जानकारी सार्वजनिक रूप से दी।

अमिताभ और अभिषेक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके घर के सभी सदस्यों का नानावती अस्‍पताल में ही कोरोना टेस्ट करवाया गया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन, जया बच्चन और बेबी आराध्या की एंटीजेन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। परिवार की स्वाब टेस्ट (swab test) की रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है।

पिता-पुत्र को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर स्वयं के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है।

उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि राहत कि बात यह है कि अमिताभ में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इसके कुछ देर बाद अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, "आज दिन में हम दोनों मैं और मेरे पिता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हम दोनों को वायरस के मामूली लक्षण हैं और हम अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हमने सभी आवश्यक अथारिटीज को जानकारी दे दी है। हमारे परिवार के अन्य सभी सद्स्य और स्टाफ की कोरोना जांच कराई गई है। मेरा सभी से अनुरोध है कि धैर्य बनाए रखें और भयभीत होने की कोई जरुरत नहीं है। धन्यवाद।"
उन्होंने यह भी लिखा, "बीएमसी हमारे संपर्क में है और हमें जो भी बताया जायेगा उसकी अनुपालन करेंगे।"
इससे पहले सतहत्तर वर्षीय अभिनेता ने ट्वीट में लिखा, " मेरी कोरोना जांच पाजिटिव आई है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल अथारिटीज को जानकारी दे रहा है। परिवार के सभी सदस्यों और कर्मचारियों की भी जांच कराई गई है,जिनकी रिपोर्ट4 आना बाकी है।"
श्री बच्चन ने आगे लिखा, "पिछले 10 दिनों के दौरान जो भी मेरे संपर्क में आये उन सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि कृपया वह सभी स्वयं की कोरोना जांच करवा लें।"
----
बात इतनी सी है कि कोरोना के नाम से आप क्या कर रहे हो यह देश का प्रबुद्ध नागरिक जानता है। हम तो यह भी जानते हैं कि आप "कोरोना विजेता" का भी ताज पहनने वाले हो। क्या नेता क्या अभिनेता सबकी ओकात सामने आ रही है।
नामी-गिरामी अस्पताल भी इस कोराना काल के दौरान अपनी चांदी काट रहे हैं। सरकारी अस्पताल की तो बात ही अलग है वह फिर भी अपना हल्का-फुल्का फर्ज निभाते दिखाई दे रहे हैं।
बात मध्यप्रदेश की हो तो यहाँ भी कई नेता,विधायक,पूर्व विधायकों को कोरोना पाजीटिव पाया जा चुका है जो मीडिया मे छाये रहे। नतीजा सिफर,
खासबात यह भी उभरकर आ रही है कि "कोरोना" इतनी खतरनाक बिमारी नहीं है जितना की उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। यह नेता-अभिनेताओं के मार्फत पब्लिक को डराने का ड्रामा भी नजर आने लगा है!!
कोरोना से कायदे मे जिनकी मौत हुई उस परिवार का हाल-चाल क्या है? सरकार ने क्या मदद की!! किसी को क्यों नहीं बता पा रहे हैं? मुख्यमंत्री शिवराज के आफिस मे फाइल कितनी लंबित, प्रकरणों का कितना सरकार ने निराकरण किया!! __इसबात की जानकारी जनता को चाहिए। 
मध्यप्रदेश के हालात तो यह कि सरकार केवल विज्ञापन युद्ध लड़ रही है। 

उधर मेरा देश जल रहा है__दूर बैठकर ताप रहा है आग लगाने वाला...
Share To:

Post A Comment: