अभी तक कुल 1731 सैंपल के लिए भेजे गए
सीहोर 09 जुलाई,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्यअधिकारी डॉ सुधीर डेहरिया नेजानकारी देते हुए बताया कि आज 53 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए जिसमें से नसरूल्लागंज के 25, आष्टा के 9, इछावर के 8 तथा सीहोर के 11 सैम्पल शामिल है। आज 11 सैम्पल ट्रूनेट मशीन पर लगेंगे तथा शेष 42 सैम्पल जांच के लिए भोपाल भेजे गए है। जिले में वर्तमान में कुल 23 एक्टिव/पाजीटिव मरीज है। 120 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त होना बाकी है।   जिले में कुल एक्टिव कंटेनमेंट एरिया की संख्या अब 10 है। जिसमें सीहोर शहरी क्षेत्र में 5, नसरूल्लगंज के ग्राम चौरासाखेडी में 1, आष्टा में 2 तथा इछावर एवं अहमदपुर के 1-1 कंटेनमेंट एरिया शामिल है। जिले में अब तक 12 पाजीटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है वे सभी स्वस्थ होकर घर लौट चुके है तथा 2 पाजीटिव मरीजों की मृत्यु इंदौर तथा भोपाल में उपचार के दौरान हो चुकी है जिसमें से एक महिला तथा एक पुरूष शामिल है दोनों ही मरीज किडनी पेसेंट  थे जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। 1 पाजीटिव व्यक्ति का उपचार इंदौर में चल रहा है।
आज कस्बा के दीवान बाग में बनाए गए कंटेनमेंट एरिया में 40 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 212 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। वहीं बफर जोन में 48 घरों का सर्वे कर 227 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। वहीं सीहोर के वार्ड नंबर 14 करोली वाली माता मंदिर एरिया में 2 स्वास्थ्य दलों द्वारा 51 घरों का सर्वे कर 279 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फालोअप लिया गया वहीं बफर जोन में 118 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 477 व्यक्तियो के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। सीहोर मंडी क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 कंटेनमेंट एरिया में आज 17 घरों का सर्वे कर 113 व्यक्तियों के स्वास्थ का  फालोअप लिया गया वहीं बफर एरिया में 48 घरों का सर्वे कर 303 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। आष्टा के वार्ड नंबर 1 जैन मंदिर क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया में आज स्वास्थ्य सर्वे दलों द्वारा 66 घरों का सर्वे कर 358  व्यक्तियों के स्वास्थ का फालोअप लिय गया वहीं बफर जोन में 11 घरों का सर्वे कर 64 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फालोअप लिया गया। वहीं  आष्टा के अलीपुर वार्ड नंबर 2 कंटेनेमेंट एरिया में आज सर्वे दल द्वारा 23 घरों का सर्वे कर 117 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया तथा फालोअप लिया। इछावर शहरी क्षेत्र के कंटेमेंट एरिया वार्ड नंबर 6 में आज दो सर्वे दलों द्वारा 25 घरों का सर्वे कर 103 व्यक्तियो के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की गई।
Share To:

Post A Comment: